Advertisement
अपराधमहाराष्ट्र

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में,गर्ल फ्रेंड को पूछताछ के लिए पुलिस ने किया तलब

मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार कोउनकी फ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवती को पुलिस ने पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया है। कहा जा रहा है कि रिया ही सुशांत के सबसे करीब थीं। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाया था। यहां उनसे करीब7 घंटेतक पूछताछ हुई।

मुकेश सुशांत के बहुत करीबी थे। उनके साथ फिल्म की थी। मुकेश से सुशांत की आदतों औरउनके ड्रीम क्या थे- इन सबके बारे में बात हुई। मुकेश ने पुलिस को बताया कि सुशांत कभी उनसे निजी बातें शेयरनहीं करते थे।ना कभी इस बात का उन्हें एहसास हुआ कि सुशांत किसी डिप्रेशन में हैं।

Advertisement

सुशांत ने मरने से पहले नौकरों का फाइनल पेमेंट किया था
घर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया है कि सुशांत नेमौत से तीन दिन पहले उनके साथ काम करने वालों की फाइनल पेमेंट कर दी थी। साथ ही उन्होंने अपने कुछ उधार भी क्लियर कर दिए थे।उन्होंने नौकरों से कहा था कि वे अब आगे उन्हें पैसे नहीं दे पाएंगे। यह सुनकर वे थोड़ा निराश भी हुए थे।

रिया को सुशांत का सबसे करीब माना जा रहा है। इसलिए पुलिस को उम्मीद है कि उनसे कई अहम जानकारी सामने आ सकेंगी।

Advertisement

सुशांत के घर से बरामद हुईं 5 डायरी
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक, इस मामले में अब तक 10 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सुशांत की फ्रेंड रिया चक्रवर्ती को बुधवार को समन दिया गया था। सूत्रों की मानें तो अभी तक की जांच में इंडस्ट्री की गुटबाजी को लेकर सुशांतके किसी करीबी ने कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, सुशांत के घर की छानबीन से पता चला है कि उन्हें पढ़ने का बेहद शौक था। खासकर फिजिक्स में ज्यादा दिलचस्पी थी। उनके घरों से 5 डायरी मिली हैं। इसमें वह किताबों में पढ़े गए महत्वपूर्ण कोट को लिखा करते थे।

नगालैंड सरकार को डेढ़ करोड़ की मददकी थी
सुशांतके घर की छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं जिससे पता चलता है कि उन्होंने नगालैंड सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब डेढ़ करोड़ की मदद की थी। नागालैंड सरकार की तरफ से उनको जो थैंक यू लेटर भेजा गया था, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि वह समाजसेवा में भी सक्रिय थे।

Advertisement

———————————

Source Dainik भास्कर

Advertisement

Related posts

पुलिस के हत्थे चढ़ा जंगलऊन निवासी पास्को एक्ट का वांछित आरोपी

Sayeed Pathan

सोशल मीडिया पर “अराजकता एवं अभद्रता” फैलाने वाले 01अभियुक्त को “इटावा पुलिस” ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

जानिए उद्धव का फोटोग्राफर से मुख्यमंत्री तक का सफर

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!