Advertisement
अजब गजबटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आर

अब जिओ स्मार्ट चश्में से होगी 3D वीडियो कॉल

नई दिल्ली
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया। इसे जियो ग्लास (Jio Glass) लॉन्च कर दिया। जियो ग्लास वर्चुअल असिस्टेंट से भी लैस है। यह ग्लास एक केबल के साथ आता है। केबल की मदद से इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इस का वजन 75 ग्राम है। कंपनी का कहना है कि जियो का यह स्मार्टग्लास बेस्ट इन क्लास मिक्स्ड रियलिटी एक्सपीरियंस देगा।

मिलेगा हाई रेजॉलूशन डिस्प्ले
जियो ने अपने स्मार्टग्लास के ग्राफिक्स पर काफी काम किया है और यह सुनिश्चित किया है कि यूजर को हाईएस्ट क्लास विजुअल एक्सपीरियंस मिले। इवेंट के दौरान में इसका डेमो भी दिखाया गया। जियो ग्लास के जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

3D होलोग्राफिक विडियो कॉल सपॉर्ट
जियो का यह स्मार्ट ग्लास 3D होलोग्राफिक विडियो कॉल सपॉर्ट के साथ आता है। यानी विडियो कॉल के समय आप अपने साथ को 3D रूप में देख सकेंगे। जियो ग्लास 25 ऐप्लिकेशंस सपॉर्ट करता है।

जियो मीट के 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड
AGM में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि लॉन्चिंग के बाद बहुत ही कम समय में जियोमीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। बता दें कि जियोमीट एप एक क्लाउड आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एप और डेस्कटॉप दोनों के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

जियो में गूगल का बड़ा निवेश
मुकेश अंबानी ने इस बैठक में कहा कि गूगल जियो प्लैटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 33737 करोड़ रुपये निवेश करेगी। गूगल के निवेश के साथ ही रिलायंस में अब निवेश का आंकड़ा 1.52 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इस तरह अब तक 14 कंपनियां जियो में निवेश कर चुकी हैं। जियो और गूगल मिलकर एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएगी।

—————————

Advertisement

साभार nbt

Advertisement

Related posts

पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर, तलाशी में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Sayeed Pathan

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हिरासत में लिए गए थाना अध्यक्ष, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का लगा था आरोप

Sayeed Pathan

सुर्खियों में फिर आए संतकबीरनगर के पूर्व सांसद,,कहा याद कर लो संबित पत्रा 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!