Advertisement
संतकबीरनगर

नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पत्रकारों से हुईं रूबरू, कहा जिले के विकास और किसी विवाद में लोगों को न्याय दिलाने में प्रेस प्रतिनिधियों के सहयोग की होगी आवश्यकता

संतकबीरनगर ।  संतकबीरनगर की नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल आज अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठकके बाद जिले के पत्रकारों से रूबरू हुईं, उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान के बताया कि वे 2013 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी हैं। उन्होनें दिल्ली आई.आई.टी. से इन्जीनियरिंग किया है तथा एम.बी.ए. भी किया है। लंदन में नौकरी करने के बाद 2013 में आई.ए.एस. बनीं। उन्होंने सीतापुर में ट्रेनिंग ली। मेरठ में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रहीं। गोंडा में सी.डी.ओ. रहीं। संत कबीर नगर आने से पहले वे बरेली विकास प्रधिकरण में उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने महान संत कबीर के महापरिनिर्वाण स्थली संत कबीर नगर में अपनी तैनाती को परम सौभाग्य बताया तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि वे कबीर चौरा के विकास के लिये भरपूर प्रयास करेंगी।

उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि जिले में नये-नये तरीके से कार्य करने के लिये वे प्रयत्न करेंगी। वर्तमान समय में कोविड-19 से लोगों को बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवासी कामगारों तथा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुखी बनाया जायेगा। विभिन्न विवादों में लोगों को न्याय दिलाने के लिये वे सतत प्रयत्नशील रहेंगी। इसमें सभी प्रेस प्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है।

Advertisement

उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे नियमित रूप से मास्क लगायें तथा दो गज की दूरी बनाये रखें तथा अपने समाचार पत्र एवं संचार माध्यमों से लोगों को जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि उन्होंने रविवार की शाम को ही कोविड-19 आपदा नियंत्रण केन्द्र एवं कण्ट्रोल रूम की व्यवस्था देखा है। आज सुबह भी उन्होंने जिला अस्पताल स्थित एल-2 कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया है। प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी नियमित रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को मिलती रहे इसके लिये वे प्रयास करती रहेंगी।

Advertisement

Related posts

हज पर जाने वालों के लिए 15 मई को लगेंगे टीके, यहाँ करें संपर्क

Sayeed Pathan

कोटा में कोचिंग कर रहे संतकबीरनगर के अट्ठाइस छात्रों को इंडस्ट्रियल एरिया में किया गया कोरेंटाइन

Sayeed Pathan

गॉधी जयंती के शुभ अवसर पर 05 कि.मी. बालक एवं 03 कि.मी. बालिका वर्ग पैदल चाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!