Advertisement
अन्यस्वास्थ्य

कोरोना से बचना है तो इन 10 चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे इस समय डाइट में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद होगा। इन चीजों का सेवन करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए किन 10 चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए…

Advertisement
अश्वगंधा
  • अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना काल में अश्वगंधा को डाइट में जरूर शामिल करें। रोजाना सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें
  • कोरोना काल में हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें। आप हल्दी या नमक के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।
लौंग का सेवन करें
  • लौंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोरोना काल में डाइट में लौंग को जरूर शामिल करें। आप खाने में या चाय में लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इलाइची 
  • कोरोना काल में डाइट में इलाइची को शामिल करें। आप डाइट में काली बड़ी और हरी इलाइची को शामिल कर सकते हैं। इलाइची का सेवन करने से पाचतंत्र मजबूत होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में इलाइची का सेवन किया जा सकता है।
मुलेठी
  • आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मुलेठी का सेवन करने की सलाह दी है। खांसी की समस्या को दूर करने के लिए मुलेठी का सेवन किया जाता है। मुलेठी का सेवन श्वसन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हल्दी वाला दूध
  • हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। कोरोना काल में हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
गिलोय
  • गिलोय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। गिलोय का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। गिलोय प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के साथ ही रक्त के शुद्धिकरण में भी सहायक होता है। कोरोना काल में डाइट में गिलोय को अवश्य शामिल करें।
गर्म पानी का सेवन करें
  • गर्म पानी का सेवन करने से गले के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए गर्म पानी का सेवन करें।
दालचीनी
  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए डाइट में दालचीनी को शामिल करें। चाय, सब्जी, दाल बनाते समय आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधत क्षमता मजबूत होती है।
च्यवनप्राश 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए च्यवनप्राश का सेवन करने की सलाह दी गई है। च्यवनप्राश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप रोजाना सीमित मात्रा में च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisement

Related posts

राम मंदिर भूमि पूजन पर इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मस्जिद बनाने को ध्वस्त किया जा सकता है मंदिर

Sayeed Pathan

शरद पवार बने भारतीय राजनीति के नए शिरोधार्य

Sayeed Pathan

गंभीर संकट में हैं सेक्स वर्कर, सूखा राशन मुहैया कराएं राज्य सरकारें-: सुप्रीम कोर्ट

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!