Advertisement
अन्य

लोकसभा और 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 03 और 07 नवंबर को पड़ेगा वोट

दिल्ली । चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात आदि राज्यों में उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। एक लोकसभा और 56 विधानसभा सीटों पर 3 और 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 54 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तो बिहार में एक लोकसभा और मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा।

छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के एक लोकसभा सीट के अलावा मणिपुर में दो विधानसभा सीटों के लिए भी वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे।

Advertisement

हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ दिक्कतों की बात कही थी।

हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। बिहार में 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कोरोना काल में पहली बार होने जा रहे चुनावों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि महामारी को देखते हुए विशेष इंतजाम किया गए हैं।

Advertisement

इस बार मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। कोरोना संक्रमित और संभावति लोग आखिरी समय में वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों पर मास्क, हैंड सैनिटाइजर और दस्तानों की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement

Related posts

अखिलेश यादव और मुसलमानों के रिश्ते को लेकर, मौलाना शहाबुद्दीन ने ओपी राजभर को लिखी चिट्ठी, कही ये बड़ी बात

Sayeed Pathan

सीएम योगी का बड़ा एलान,तीन तलाक़ पीड़िताओं को मिलेगा इतने रुपए का अनुदान

Sayeed Pathan

35,000 ₹ रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया लेखपाल

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!