Advertisement
अन्य

देश की आन-बान-शान है बेटियां-सोनिया

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बताया कि भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति जागरूक करना है। विशेष रुप से बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2009 में महिला बाल विकास मंत्रालय ने की थी।
24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी जी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों को समर्थन नए अवसर प्रदान करता है। यह समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानता, भेदभाव, शोषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है
यह असमानता शिक्षा ,पोषण ,कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, सुरक्षा, आदि के संदर्भ में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे भारत सरकार का यह कदम लड़कियों के महत्त्व को बढ़ावा देना है। आज हमारे देश की बेटियां दुनियां के साथ कदम से कदम मिलाकर ऊचे मुकाम हासिल कर रही है। घर ही नहीं दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी विशेष भागीदारी निभा रही है। इस दिशा में काम करने वाले लोगों की सराहना सुनिश्चित करने का दिन है कि बेटियों को वह सम्मान और वह अवसर प्राप्त करे
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम अपनी बेटी ,देश की बेटी और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि को सलाम करते है

Advertisement

Related posts

नगर विकास मंत्री ने जनसुनवाई में शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल संवाद कर, समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

Sayeed Pathan

बाराबंकी पुलिस के आज किए गए सराहनीय कार्य

Sayeed Pathan

सी.ए.ए.में आखिर मुस्लिम क्यों नहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते,और BJP उपाध्यक्ष ने उठाये सवाल

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!