Advertisement
राजनीति

विश्वकर्मा समाज ने ग्रहण की, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ, । प्रदेशभर से आए विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने अपने संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक विश्वकर्मा जी के साथ रामनगर बनारस की चेयरमैन रेखा शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू, उपाध्यक्ष विश्वविजय, संगठन सचिव अनिल यादव और पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव के समक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़ी कई बिरादरियों समाज के नेता संपर्क में है जो जल्द ही प्रदेश कांग्रेस जॉइन करेंगे। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोगो को भरोसा दिलाया कि सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पिछड़े वर्ग के लोगों का पार्टी में स्वागत है और बधाई। मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार में आये नए लोगो को आगामी चुनाव में भागेदारी मिलेगी। कांग्रेस होने वाले चुनाव में दलितों पिछड़े युवाओं को पार्टी बैनर से चुनाव लड़ाएगी।
उम्मीद है कि आप लोगों के आने से पार्टी को बहुत मजबूती और बल मिलेगा।

जारीकर्ता

Advertisement

मनोज यादव।

Advertisement

Related posts

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, और भी कई बसपा चेहरे जल्द शामिल होने का दावा

Sayeed Pathan

यूपी – 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो व्यापारियों द्वारा दिये गए GST में 10 प्रतिशत जोड़कर वापस किया जाएगा-: महेश कुमार गुप्ता

Sayeed Pathan

पत्रकारों को निगल रहा है योगी का जंगलराज: अजय कुमार लल्लू

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!