Advertisement
उतर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव:: सपा के गढ़ में भी भारी पड़ी बीजेपी

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पूर्वांचल में भी सपा पर भाजपा भारी पड़ी है। आधी से ज्यादा सीटों पर उसका कब्जा हो गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्रों वाराणसी और आजमगढ़ समेत दस जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में से 6 सीटें बीजेपी और उसकी सहयोगी अपना दल  के पाले में आ गई हैं।

सपा को केवल दो सीटों बलिया और आजमगढ़ में जीत मिली है। दो सीटों पर निर्दल जीते हैं। भदोही में भाजपा विधायक रविंद्र त्रिपाठी के भाई और जौनपुर में जीते निर्दल प्रत्याशियों के भाजपा में धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को जीत मिली है। इन दोनों के भी भाजपा में शामिल हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वाराणसी और मऊ में पहले ही भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके थे। शनिवार को मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र बीजेपी गठबंधन ने जीत ली।

Advertisement

जानिए अलग अलग जिलों का हाल-

जौनपुर से धनन्जय सिंह की पत्नी जीती
जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्दल खड़ी हुई धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकलां ने जीत हासिल कर ली है। अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि 83 में से श्रीकलां को 43 वोट मिले हैं। भाजपा-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी रीता पटेल ने भी श्रीकला को वोट दे दिया। सपा की निशी यादव को 12 और भाजपा बागी नीलम सिंह को 28 मत मिले हैं। रीता पटेल ने अपना मत भी श्रीकला को दे दिया। इससे उन्हें कोई मत नहीं मिला।

Advertisement

गाजीपुर में भाजपा जीती
गाजीपुर में भाजपा की सपना सिंह जीतीं। सपना को 47 वोट और सपा की कुसुमलता को 20 वोट मिले।

बलिया में सपा को जीत मिली
बलिया में सपा प्रत्याशी आनन्द चौधरी  की जीत। स्पा को  33 और भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया को 24 वोट मिले। यहां एक वोट नहीं पड़ा।

Advertisement

सोनभद्र में पहली बार अपना दल
सोनभद्र में भाजपा समर्थित अपना दल की राधिका पटेल जीतीं। उनको 19 और सपा के जय प्रकाश को 12 मत मिले। पहली बार अपना दल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

भदोही में भाजपा विधायक का भाई जीता
भदोही के भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी जीते। उन्हें 20 मत मिले। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे अमित सिंह को चार वोट मिले। हालांकि अमित से भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था

Advertisement

आजमगढ़ में सपा की एकतरफा जीत
आज़मगढ़ में सपा की एकतरफा जीत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के विजय यादव 79 वोटों से जीते। भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद को 5 वोट मिले।

चंदौली में पहली बार जीती भाजपा
चंदौली में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा अध्यक्ष बने। दीनानाथ शर्मा को 30 वोट मिले। सपा के तेजनारायण यादव मात्र 05 वोट पर सिमटे। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार भाजपा को जीत मिली है।

Advertisement

मिर्जापुर में भाजपा के राजू जीते
मिर्जापुर में भाजपा के राजू कनौजिया 36 मतों से विजई हुए। भाजपा उम्मीदवार को 40 मत मिले। वहीं सपा की आशा गौतम को मात्र 4 मतों से संतोष करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के 13 जिला पंचायत सदस्य विजयी हुए थे। भाजपा के 15 जिला पंचायत सदस्य जीते थे। अपना दल के तीन, कांग्रेस के तीन एवं बहुजन समाज पार्टी के सात व निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।

Advertisement

Related posts

26 जुलाई को आएगा “मदरसा बोर्ड” की मुंशी मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का रिजल्ट

Sayeed Pathan

ओम प्रकाश राजभर ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान, साथ ही संजय निषाद को साथ आने का न्योता

Sayeed Pathan

पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने भूख से तड़प रहे,200 गरीब परिवार को दिया राशन और जरूरी सामान

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!