Advertisement
कुशीनगर

कुशीनगर : भाजपा की सात सीट पर निर्विरोध जीत, तीन बड़े नेताओं के बेटे मैदान में

कुशीनगर : ब्लाक प्रमुख पद के लिए कुशीनगर जिले में ब्रहस्पतिवार को शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया में भाजपा का दबदबा दिखा, जिले के कुल 14 ब्लाकों में भाजपा के सात पदों पर निर्विरोध जीत हासिल किया जिसमे दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह के बेटे विशाल सिंह का पद निर्विरोध हैं ।

जिले में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए आज सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई । ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में 14 पदों के चुनाव में 7 सीट पर भाजपा के समर्थित ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी कहे जाने वाले दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह के बेटे विशाल सिंह का पद कप्तानगंज ब्लाक से भी निर्विरोध रहा। लेकिन खड्डा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कुशीनगर जिले के सांसद विजय दुबे के बेटे शशांक दुबे की सीट निर्विरोध नही हो सकी भगवान दयाल ने अपना नामांकन कर सांसद विजय दुबे के बेटे को चुनौती दी।
समाजवादी पार्टी के बड़े नेता पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह “लक्ष्मण” रामकोल ब्लाक से ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन किये हैं इसी पद पर आसुतोष गोविंद राव ने नामंकन किया जिसके बाद राजनीतिक जानकर इस पद पर सबसे अधिक रोचक मुकाबला मान रहे क्योकि इसपर समाजवादी पार्टी और पूर्व राज्यमंत्री की शाख जुड़ी हुई हैं।

Advertisement

कुशीनगर जिले के ब्लाकवार नामांकन सूची .

Advertisement

रामकोला
1- आशुतोष गोविंद राव
2- दिग्विजय सिंह (पूर्व राज्यमंत्री सपा राधेश्याम सिंह के बेटे)

नेबुआ नौरंगिया
1- जूही
2-शकुंतला
3-विनीत
4- विंदु

Advertisement

फाजिलनगर
1- उर्मिला देवी

तमकुही
1- अनुराधा राय

Advertisement

सेवरही
1-अनु तिवारी

मोतीचक
1- अर्चना सिंह

Advertisement

सुकरौली
1-रंजना देवी

हाटा
1-आरजू राव

Advertisement

कसया
1.अंजू देवी
2.रीना यादव
3.रोहित

दुदही-
1-माला देवी
2- रमावती देवी

Advertisement

विशुनपुरा-
1- विंध्यवासिनी श्रीवास्तव
2 – वीरेन्द्र यादव
3 – विक्रमा यादव

पडरौना
1- आशुतोष
2- दुलारी देवी

Advertisement

कप्तानगंज
1- विशाल सिंह , पुत्र अतुल सिंह,( राज्य दर्जाप्राप्त मंत्री)

खड्डा
1- शशांक दुबे पुत्र विजय दुबे ( सांसद कुशीनगर भाजपा)
2- भगवान दयाल

Advertisement

 

कुशीनगर ब्लाक प्रमुख चुनाव में जिन सीटो पर भाजपा ने निर्विरोध कब्जा किया उनके नाम –

Advertisement

ब्लाक कप्तानगंज से विशाल सिंह पुत्र अतुल सिंह, तमकुही से श्रीमती अनुराधा राय पत्नी वशिष्ठ राय, फाजिलनगर से श्रीमती उर्मिला जयसवाल पत्नी राजेश जायसवाल, सुकरौली से श्रीमती रंजना पासवान पत्नी महेंद्र पासवान, सेवरही से श्रीमती अनु तिवारी पत्नी धनन्जय तिवारी, हाटा से श्रीमती आरजू राव पत्नी सुधीर राव, मोतीचक से अर्चना सिंह पत्नी स्वर्गीय प्रदीप सिंह। इन सभी निर्विरोध प्रत्यासियो का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और जीते हुए ब्लाक प्रमुखो ने सभी क्षेत्रपंचायत सदस्यों को धन्यवाद दिया और बिना किसी भेदभाव के विकाश कार्य करने का वादा किया।

कुशीनगर से अनूप कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

Related posts

जन सूचना का अधिकार के अंतर्गत वित्तीय अनियमितता व शासनादेश की अनदेखी करने पर, “जिला सूचना विभाग” से माँगी सात विन्दुओं की सूचना

Sayeed Pathan

सफाई कर्मियों की मनमानी से गन्दगी का साम्राज्य-:राधेश्याम शास्त्री की रिपोर्ट

Sayeed Pathan

सफाई व्यवस्था चौपट, गांवों की गलियों में लगा गंदगी का अंबार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!