Advertisement
संतकबीरनगर

आजादी का अमृत महोत्सव, फ़िटनेश की डोज, आधा घंटा रोज

संतकबीर नगर । फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन संत कबीर नगर 11 सितम्बर शनिवार को स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में आयोजित किया गया, इस दौड़ का शुभारम्भ संत कबीर नगर के मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र आईएएस तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Advertisement

दौड़ के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने मित्रों, समुदाय तथा परिवार के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करें। सबल तथा स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करने का आवाहन भी किया। दौड़ शुरू होने के पूर्व मेजर साकेत ने कैडेटों को शपथ दिलाया।
इस दौड़ में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा तथा भोलाराम इंटर कॉलेज सहजनवा के लगभग 300 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। दौड़ का संयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह ने किया, दौड़ का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन अजय सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, सूबेदार मेजर पवन गुरुंग, नायब सूबेदार राम अवतार ने किया। कैडेट आदित्य यादव, विपुल गिरी, सचिन यादव, मोहम्मद सुहेल, अमन सोनकर, उत्कर्ष, आदित्य, धर्मफल, इत्यादि कैडेटों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement

Related posts

नगर पालिका परिषद ख़लीलाबाद से फिर दो पूर्व चेयरमैन होंगे आमने सामने, दोनों में कौन हैं विकास के लायक मूल्यांकन जरूर करिए

Sayeed Pathan

एडीएम की अध्यक्षता में कंबाइन हार्वेस्टर मशीन स्वामियों की बैठक हुई आयोजित, पराली जलाने पर रोकथाम हेतु विस्तार से हुई चर्चा

Sayeed Pathan

फ्री कोरोना जांच::फोकस सैम्‍पलिंग के पहले दिन 1675 आटो चालकों व सवारियों के लिए गए नमूने

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!