Advertisement
उतर प्रदेशप्रयागराज

पंखे से लटका मिला “अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि” का शव, सुसाइड नोट की हुई फोरेंसिक जांच, हिरासत में लिए गए आनंद गिरी

प्रयागराज । अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का सोमवार को निधन हो गया। प्रयागराज के बाघंबरी मठ के एक कमरे में उनका शव पंखे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई। सुसाइड नोट में आनंद गिरि से परेशान होने की बात लिखी है। आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच होगी। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन पोस्टमार्टम के बारे में विचार कर रहा है। नरेंद्र गिरी के निधन की खबर मिलते ही संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। संतों ने इसे हत्या कहते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। नरेंद्र गिरी के निधन की सूचना मिलते ही पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम लोगों ने दुख जताया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

एडीजी प्रशांत कुमार के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे नरेंद्र गिरि के एक शिष्य ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ ही आला अधिकारी भी पहुंच गए। मठ में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। आश्रम के शिष्यों को भी किसी चीज को छूने या इधर उधर करने पर रोक लगा दी गई।

नरेंद्र गिरी अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। कल सुबह ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि वह लगातार तनाव में रह रहे थे। अपने शिष्य आनंद गिरी से उनका पुराना विवाद भी चल रहा था। पिछले दिनों उन्होंने आनंद गिरी को मठ से अलग कर दिया था। हालांकि बाद में सुलह हो गई थी।

Advertisement

नरेंद्र गिरी के निधन की खबर आते ही संत समाज के साथ ही राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी ने शोक जताते हुए लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!

Advertisement

सीएम योगी ने शोक जताते हुए कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शोक जताते हुए लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली। सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामीजी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Advertisement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरी जी का निधन, अपूरणीय क्षति! ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Advertisement

अभी कुछ हफ्ते पहले ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नाम से बने फर्जी अकाउंट से कई विवादित ट्वीट किए गए थे। इसे लेकर नरेंद्र गिरी ने काफी आश्चर्य जताया था और उन्होंने दारागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।

 

Advertisement

Related posts

अपने जन्मदिन पर:प्रदीप सिंह बने गरीब मज़दूर और बेज़ुबानों के मसीहा, गरीबों में राशन वितरण के साथ,भूखे बंदरों और गायों को कराया भोजन

Sayeed Pathan

प्रयागराज में वादा- उत्तर प्रदेश में बनी सपा सरकार, तो निषादों को देंगे नई नाव- अखिलेश यादव

Sayeed Pathan

योग दिवस के अवसर पर हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेन्‍टरों पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!