Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने, 48 घंटों में किया गया शुभम हत्याकाण्ड का खुलासा, 02 हत्या आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर । थाना फतेहपुर, पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 48 घंटों में शुभम हत्याकाण्ड का खुलासा,किया है, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले 02 हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साइकिल बरामद किया है ।

अवगत कराना है कि दिनांक 21-12-2021 को श्री श्यामलाल पुत्र स्व0 चेतराम निवासी थापुला थाना बिहारीगढ, सहारनपुर द्वारा थाना फतेहपुर पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई थी कि उसका पुत्र शुभम उम्र करीब 22 वर्ष जो पेंचो होटल में करता था, जो दिनांक 20-12-2021 को घर से होटल पर काम करने गया था। दिनांक 21-12-2021 को पता चला कि उसके पुत्र शुभम की डेडबाड़ी हाईवे के किनारे चकरोड़ पर भैंसराऊ के जंगल में पड़ी हैं। जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई हैं। मृतक के पिता द्वारा दी गई लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 472/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना फतेहपुर पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया।
जिसके क्रम में दिनांक 23-12-2021 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा गंदेवड़ा अड्डे से उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले 02 हत्यारोपी क्रमशः 1-राकेश उर्फ भीम पुत्र रामशरण निवासी शेखपुरा कदीम थाना को0देहात, सहारनपुर 2-दीपक उर्फ टिंकू पुत्र भारतभूषण निवासी शेखपुरा कदीम थाना को0देहात, सहारनपुर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया गया एक आलाकत्ल अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व होण्डा साईन मोटर साइकिल नं0 यूपी 15 डीजे-5937 बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्व थाना फतेहपुर पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-राकेश उर्फ भीम पुत्र रामशरण निवासी शेखपुरा कदीम थाना को0देहात, सहारनपुर।
2-दीपक उर्फ टिंकू पुत्र भारतभूषण निवासी शेखपुरा कदीम थाना को0देहात, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस।
2-घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर साइकिल नं0 यूपी 15 डीजे-5937।

पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त राकेश उर्फ भीम पुत्र रामशरण मृतक शुभम के साथ पेंचो रिसोर्ट में काम करता था, जिनका आपस में काम करने को लेकर विवाद हुआ था। जिस कारण अभियुक्त राकेश उर्फ भीम उपरोक्त को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात की रंजिश को लेकर दिनांक 20/21-12-2021 की रात्रि में अभियुक्त राकेश उर्फ भीम उपरोक्त ने अपने साथी दीपक उर्फ टिंकू के साथ मिलकर मृतक शुभम उपरोक्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभियुक्तो से विस्तृत पूछताछ जारी हैं।

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1- सतेन्द्र नागर, थानाध्यक्ष फतेहपुर, सहारनपुर।
2 जयवीर सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, सहारनपुर।
3- अजब सिंह, प्रभारी सर्विलान्स सैल, सहारनपुर।
4-उ0नि0 जितेन्द्र कुमार शर्मा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
5-है0का0 447 अमरदीप सिंह, स्वाट टीम, सहारनपुर।
6-है0का0 05 अरुण राणा, स्वाट टीम, सहारनपुर।
7-का0 1255 विनित हुड्डा, सर्विलान्स सैल, सहारनपुर।
8-का0 866 मोहित कुमार, अभिसूचना विंग, सहारनपुर।
9-का0 1014 विनित पंवार, स्वाट टीम, सहारनपुर।
10-का0 305 दिनेश कुमार, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
11-का0 1557 गौरव कुमार, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
12-का0 1619 विक्रान्त, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।

Advertisement

Related posts

भारतीय श्रमिकों के शोषण की अंतहीन कथा:: रैलियां न बैरी जहजिया न बैरी, पइसवै बैरी ना पिया के ले गइल विदेसवा, पइसवै बैरी ना।।

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर पुलिस ने 05 वारंटियों की गिरफ्तारी सहित, अपराध और अपराधियों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

Sayeed Pathan

राम मंदिर भूमि पूजन पर इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मस्जिद बनाने को ध्वस्त किया जा सकता है मंदिर

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!