Advertisement
दिल्ली एन सी आरटॉप न्यूज़

कांग्रेस का स्थापना दिवस : पार्टी कार्यालय में झंडा फहराने के लिए सोनिया ने खींची डोरी, ऊपर ही आ गिरा झंडा

दिल्ली । कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा।

137वां स्थापना दिवस मनाने पहुंची थीं सोनिया
सोनिया कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Advertisement

आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनका रिएक्शन बेहद शांत रहा।

सोनिया ने कहा- अब चुप नहीं रह सकती कांग्रेस
स्थापना दिवस के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

Advertisement

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’

Advertisement

Related posts

दिल्ली में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक़, देशभर में अब तक चार मामलों की पुष्टि

Sayeed Pathan

दिल्ली में शादी का झांसा देकर जेएनयू की छात्रा से दुष्कर्म,

Sayeed Pathan

सीबीआई की कार्यशैली से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट ने, मांगा सफलता दर की जानकारी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!