संतकबीरनगर: थाना कोतवाली खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनी होटल के निकट रविवार को दोपहर लगभग दो बजे मगहर निवासी एक 24 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची इंड्रस्टियल चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय स्तिथ मर्चरी में भेज दिया। शव की शिनाख्त रफीक अहम पुत्र शफीक अहमद निवासी मोहनलालपुर मगहर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मगहर के मोहनलालपुर निवासी रफीक अहमद उर्फ सोनू बरदहिया बाजार में कपड़े का व्यापार करता था। मुहल्ले के लोगो ने बताया कि रविवार को रफीक उर्फ सोनू बरदहिया बाजार से कपड़ा बेच कर वापस सगड़वा मगहर निवासी अपने मित्र दीपू कन्नौजिया के साथ घर के लिए चला प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जैसे वह सोनी होटल के निकट पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार रफीक को जबरदस्त टक्कर मार दिया और सड़क पर गिर गया और वाहन उसका सर कुचलते हुए आगे निकल गयी।
फीक अपने माता पिता का कमाने वाला इकलौता संतान था। सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी। रफीक के सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर घर का इकलौता चिराग बुझ गया दर्दनाक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। रफीक पर अपनी बहन की शादी की जिम्मेदारी थी।