Advertisement
टॉप न्यूज़

पीएम मोदी यूपी में खेल गए रैलियों का खेला, गच्चा खाकर देखती रह गईं विपक्षी पार्टियां

दिल्ली/लखनऊ ।  चुनाव आयोग ने यूपी में विधान सभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहाँ 7 चरणों में 25 दिन में चुनाव हो जाएंगे। साथ ही, चुनाव आयोग ने राज्य में 15 जनवरी तक रैली, सभा, पदयात्रा, साइकिल यात्रा, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो करने पर भी पाबंदी लगा दी है।

इसकी वजह कोरोना की थर्ड वेव को बताया जा रहा है। इसके चलते राजनीतिक दलों को कम से कम अगले 7 दिन तक कैंपेनिंग ऑनलाइन ही करनी पड़ेगी, लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसके सबसे बड़े स्टार कैंपेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी तारीख के ऐलान से पहले ही प्रदेश में एक के बाद एक रैलियों का खेला करके अपना काम पूरा कर चुके हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने 16 नवंबर से लेकर 2 जनवरी तक पिछले डेढ़ महीने के दौरान यूपी के हर इलाके में रैली कीं। पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक पीएम की ताबड़तोड़ 14 चुनावी रैलियां आयोजित की गईं। इन रैलियों के बहाने उन्होंने तमाम नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन किया। उनकी आखिरी रैली लखनऊ में 9 जनवरी को प्रस्तावित थी। कहा जा रहा था कि इस रैली के बाद ही चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों का ऐलान करेगा। लेकिन थर्ड वेव की तेजी ने इस रैली को कैंसिल करा दिया। नतीजतन चुनाव आयोग ने भी 10 जनवरी के बजाए दो दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन की तारीखें घोषित कर दीं।

इसे संयोग कहेंगे या कुछ और…मोदी ने जिस मेरठ में आखिरी सभा की, वहीं से शुरू होगी वोटिंग

Advertisement
मेरठ दौरे पर औघड़नाथ मंदिर (कालीपल्टन मंदिर) में मोदी ने पूजा की थी। यहीं से 1857 की क्रांति की शुरुआत हुई थी।
मेरठ दौरे पर औघड़नाथ मंदिर (कालीपल्टन मंदिर) में मोदी ने पूजा की थी। यहीं से 1857 की क्रांति की        शुरुआत हुई थी।

 

पहले फेज में यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। ये जिले मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर हैं। पीएम ने अपनी आखिरी रैली इन्हीं में से एक मेरठ में की थी। यहां पीएम ने खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस जिले के इर्द-गिर्द बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, शामली और गौतमबुद्धनगर आते हैं, जो मेरठ से सीधे-सीधे प्रभावित होते हैं।

Advertisement

ये इलाका किसान वोटर्स का गढ़ हैं, जिन्हें भाजपा से नाराज बताया जा रहा है। ऐसे में साफ है कि मोदी की आखिरी रैली इन्हीं वोटर्स को मनाने के लिए हुई थी। अब वहीं से चुनाव आयोग ने इलेक्शन की शुरुआत कर दी है। पहले ये भी कहा जा रहा था कि इस बार यूपी में पूर्वांचल से चुनाव होगा। मोदी ने राज्य में पहली जनसभा 16 नवंबर को सुल्तानपुर में की थी। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्धाटन किया था। यहां पांचवें फेज में चुनाव होंगे।

विपक्ष के नेता बड़ी सभाएं नहीं कर पाए

Advertisement
  • प्रियंका गांधी राज्य में पिछले एक साल से सक्रिय हैं। लेकिन बड़ी रैली नहीं कर सकी हैं। वह लड़की हूं, लड़ सकती हूं…कैंपेन को ड्राइव कर रही हैं। इसके साथ प्रतिज्ञा यात्रा भी निकाल चुकी हैं। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपनी यात्रा को कोरोना के चलते कैंसिल कर दिया था। वहीं, राहुल गांधी तो यूपी में एक भी जनसभा नहीं कर पाए हैं। हालांकि प्रियंका ने पूरे यूपी को लगभग कवर कर लिया है
    परशुराम की मूर्ति की स्थापना के बाद अखिलेश।
    परशुराम की मूर्ति की स्थापना के बाद अखिलेश।
    • अखिलेश यादव दो महीने से राज्य में विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा की आखिरी सभा उन्होंने 28 दिसंबर को उन्नाव में की थी। विजय यात्रा के दौरान उन्होंने 25 से ज्यादा सभाएं भी कीं। राज्य के हर इलाके को तकरीबन कवर किया है। लेकिन बड़ी जनसभाएं नहीं कर पाए हैं। हालांकि, यूपी में अखिलेश सपा की ओर से अकेले पड़ गए, क्योंकि उनके अलावा राज्य में दूसरा कोई बड़ा चेहरा नहीं है।
    • बसपा सुप्रीमो मायावती सबसे कम सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक महज एक रैली और तीन बैठकें की हैं। इसके अलावा 5 बार प्रेस कॉन्फ्रेस की हैं। मायावती रैलियों के लिए चुनाव का इंतजार ही करती रह गईं। लेकिन अब कोरोना गाइडलाइन के चलते बड़ी रैली नहीं कर पाएंगी। इस बार चुनावी मैदान में उनकी सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

    इस बार एक दिन पहले चुनाव शुरू
    2017 में भी यूपी में 7 फेज में विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले फेज में 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस बार पहले फेज में 10 फरवरी को वोटिंग होगी। 2017 में आखिरी फेज में 8 मार्च को वोटिंग हुई थी। इस बार 5 मार्च को वोटिंग होगी। 2017 में कुल 27 दिनों में चुनाव समाप्त हुए थे। इस बार 25 दिनों में चुनाव खत्म होंगे। यानी 2 दिन कम लग रहे चुनाव संपन्न

    मोदी की यूपी में रैलियां-

    Advertisement

    16 नवंबर: सुल्तानपुर में 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।

    19 नवंबर: बुंदेलखंड दौरे में महोबा का अर्जुन बांध परियोजना का उद्घाटन किया।

    Advertisement

    19 नवंबर: झांसी में डिफेंस कॉरिडोर देश को सौंपा। झांसी के जरिए बुंदेलखंड को सौगात दी।

    20 नवंबर: लखनऊ में डीजीपी-आईजी सम्मेलन में शामिल हुए। दो दिन लखनऊ में रहे।

    Advertisement

    25 नवंबर: जेवर में जनसभा संबोधित की। जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।

    7 दिसंबर: गोरखपुर के एम्स के अलावा एक बड़ा फर्टिलाइजर प्लांट का लोकार्पण किया।

    Advertisement

    11 दिसंबर: बलरामपुर में 9,600 करोड़ के सरयू

    कनाल प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।

    Advertisement
    बनारस में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पीएम के साथ योगी।
    बनारस में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पीएम के साथ योगी।

    14 दिसंबर : वाराणसी में 339 करोड़ के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया।

    18 दिसंबर: शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी।

    Advertisement

    21 दिसंबर: प्रयागराज के परेड मैदान में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित किया।

    23 दिसंबर: काशी में पीएम की जनसभा हुई। इस दौरान उन्होंने काशी को 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

    Advertisement

    28 दिसंबर: कानपुर में करीब 3 घंटे रहे। आईआईटी के दीक्षांत समारोह और फिर निराला नगर रेलवे मैदान

    लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    Advertisement
    कानपुर मेट्रो का टिकट लेकर यात्रा करते मोदी।
    कानपुर मेट्रो का टिकट लेकर यात्रा करते मोदी।

    2 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की सौगात दी।

    9 जनवरी- लखनऊ में पीएम की रैली होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण कैंसिल हो गई।

    Advertisement

Related posts

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी नहीं ‘मॉब लिंचिंग, पंजाब पुलिस का खुलासा :: जिन लोगों ने युवक को मारा है, उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज होगा:: SSP

Sayeed Pathan

Hydroelectric Project Contract Case:: पूर्व राज्यपाल के 30 से अधिक ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Sayeed Pathan

विदेश से आने यात्रियों को हवाई अड्डे पर करानी होगी कोरोना जांच

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!