Advertisement
राजनीतिउतर प्रदेश

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा, बसपा, सपा के दर्ज़नों पदाधिकारी और कार्यकर्ता:- नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी जी की उपस्थिति में प्रदेश के कई जिलों से भाजपा, सपा एवं बसपा के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी और बांदा जिला के बसपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे बलदेव प्रसाद, बसपा के बांदा मंडल कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी रहे जितेंद्र गौरव, भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के सह संयोजक एवं श्रम प्रकोष्ठ हरदोई के संयोजक रहे राम अवतार पाल, अंबेडकर नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे राम प्रकाश गौतम ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

श्री पाण्डेय ने बताया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी नेतृत्व में एवं आजमानी की उपस्थिति में मौरावां उन्नाव से भाजपा छोड़कर विवेक सेठ, अम्बेडकर नगर से रविराम चौहान, अभय कुमार चौहान, सपा छोड़कर पंकज यादव, रोहित प्रजापति एवं रविंद्र उपाध्याय बसपा से सत्तार भाई, कानपुर से भाजपा छोड़कर उत्तम कुमार, जगरोशन, जबकि सपा छोड़कर जयरानी गौतम, मोहम्मद सलीम, राम अवतार सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रेसवार्ता में नसीमुद्दीन जी ने कहा कि प्रियंका गांधी का नेतृत्व एवं राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश को मजबूती प्रदान कर रहा है। जिसका परिणाम है कि अन्य दलों से मजबूत एवं महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहें हैं।

Advertisement

इस मौके पर सतीश आजमानी ने कहा कि कांग्रेस का बढ़ता हुआ परिवार आने वाले दिनों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकेत है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूत हुआ है। इसका सार्थक परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।

Advertisement

Related posts

योगी सरकार राज्य में 39 जातियों को अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) की सूची में शामिल करने की तैयारी

Sayeed Pathan

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एखलाख अहमद ने, पत्रकारों और ग्रामीणों के सामने गिनाई, ग्राम आटा कला के विकास कार्यों की उपलब्धियां, कार्यक्रम में पहुँचे सपा नेताओं ने की जमकर तारीफ

Sayeed Pathan

यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की गई कमी,शेष तीन भाग में किया जाएगा पूरा-:उप मुख्यमंत्री

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!