Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

देवबन्द पुलिस व आबकारी टीम ने 680 लीटर अवैध शराब, अवैध शराब बनाने की भट्टी व उपकरणो के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर । अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी देवबन्द, के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो/वारण्टी व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07/02/2022 को अभियुक्त गुडडू उर्फ मुनीर पुत्र कल्लू उर्फ गुलशेर निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द, सहारनपुर को शराब की कसीदगी करतेहुये 680 ली0 अवैध शराब मय भटटी मय शराब बनाने के उपकरणो सहित गिरफ्तार किया गया तथा उसके दो अन्य साथी (1) परवेज पुत्र शरीफ (2) अरशद पुत्र शरीफ निवासीगण ग्राम मानकी थाना देवबन्द, सहारनपुर मौके से भागने मे सफल रहे । अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0 82/22 धारा 60(2) आबकारी अधिनिय कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्तगणो का विवरणः-
1-गुडडू उर्फ मुनीर पुत्र कल्लू उर्फ गुलशेर निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द, सहारनपुर।
2-परवेज पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर (मौके से फरार)
3-अरशद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर (मौके से फरार)

Advertisement

बरामदगी का विवरणः-
1-680 ली0 अवैध शराब
2-2100 Kg लाहन (मौके पर नष्ट किया गया)
3-एक गैस सिलेन्डर,एक भटटी लोहा, एक तसला लोहा, एक ड्रम लोहा जिसमे पाइप लगा है, एक प्लास्टिक मग, कीप, तीन 500-500 ली0 के वाटर टैंक तथा तीन 200-200 ली0 के प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1-आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी मय टीम
2-उ0नि0 ललित तोमर थाना देवबन्द, सहारनपुर।
3-उ0नि0 अनुज कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।
4-है0का0 698 संदीप कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।
5-का0 1280 अजय कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।
6-का0 41 मोहित कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।
7-का0 1617 योगेश कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।
8-का0 1299 मतीन अहमद थाना देवबन्द, सहारनपुर।

Advertisement

Related posts

बड़ी खबर-हर्रैया नगर पंचायत में 5 लाख तिरसठ हज़ार ₹ के भ्रष्टाचार हुआ उजागर

Sayeed Pathan

मेयर का यू टर्न: गाज़ियाबाद में सभी मीट की दुकानों के बंद का आदेश वापस

Sayeed Pathan

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों/चिकित्सा अधीक्षकों को दिया ये निर्देश

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!