Advertisement
गोरखपुरउतर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में पीएसी जवानों पर हमला, एक युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बताया जा रहा है मंदिर के कर्मचारियों और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा है, पुलिस के अनुसार आरोपी गोरखपुर का रहने वाला नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी जो केमिकल इंजीनियर बताया जा रहा है। हमले के पीछे अहमद की मंशा क्या थी? इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस शहर के अब्बासी नर्सिंग होम में आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी से बरामद मोबाइल और लेपटॉप को खंगाला जा रहा है। जांच की कमान अब ATS ने संभाल ली है। युवक के घर और उसके कमरे की ATS तलाशी ले रही है।

Advertisement

शाम 7 बजे की वारदात

रविवार की शाम को अहमद मुर्तजा शाम 7 बजे गोरखनाथ मंदिर के गेट पर पहुंचा। उसे देखकर सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान गोविंद गौड़ और अनिल पासवान को उस पर शक हुआ। जवानों ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। इस पर उसने अपने पास से धारदार हथियार बांका निकाल कर जवानों पर हमला कर दिया।

Advertisement

जैसे ही जवान अनिल साथी गोविंद को बचाने के लिए आया तो अब्बाशी उनके हाथ व पेट पर हमला कर दिया। दोनों जवानों पर वार होता देख गेट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सिपाही अनुराग राजपूत इंसास राइफल के साथ पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। गेट पर मौजूद मंदिर के कर्मचारियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है वह रविवार की सुबह मुंबई से गोरखपुर आया था। उसके पास से धार​दार हथियार व लैपटॉप भी बरामद हुआ है। घायल जवानों को गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावर के पास से इंडिगो एयरलाइंस का टिकट भी​ मिला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पास से एक इंडिगो एयरलाइंस की ​फ्लाइट का टिकट भी मिला है। उसने पुलिस को बताया कि वह सिविल लाइंस गोरखपुर में कार्मल स्कूल के बगल में रहता है। उसकी शादी हुई थी। वह अलीगढ़ से पढ़ाई पूरी कराने के बाद मुंबई में केमिकल इंजीनियर की जॉब करता था, लेकिन अक्टूबर 2022 में उसकी नौकरी छूट गई थी।

Advertisement

इसके बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। इससे अवसाद में रहता था। उसका कहना है कि वह कई रातों से सो नहीं पाया था। परेशान चल रहा था। चाहता था कि कोई उसे गोली मार दे। इस लिए उसने पुलिस वालों पर हमला किया।

पुलिस उसकी कहानी की सच्चाई पता कर रही है। हमले के पीछे उसका मकसद क्या था, यह जानने की कोशिश की जा रही है। डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद उसके मकसद के बारे में और उसने ऐसा क्यों किया इसका पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि हमलावर युवक के साथ अन्य लोग भी हो सकते हैं। जो घटना के बाद फरार हो गए होंगे। पुलिस CCTV के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

Advertisement

एसएसपी डॉ. विपिन तांडा ने बताया कि जांच की कमान अब ATS ने संभाल ली है। युवक के घर और उसके कमरे की ATS तलाशी ले रही है।

हमलावरों के निशाने पर योगी और गोरखनाथ मंदिर

Advertisement
  • 5 फरवरी 2022 को सोशल मीडिया पर लेडी डान नाम से गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी आई थी। सीएम योगी पर भी हमला करने की बात कही गई थी। जिस पर पुलिस ने गोरखपुर में केस दर्ज किया था।
  • 8 नवंबर 2021 को भी पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी आई थी।
  • एक अप्रैल 2020 को भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप पर एक शख्स ने चैलेंज किया था कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो, योगी को मई 2020 में बम से उड़ा देंगे। इस मामले में लखनऊ के गोमती नगर में केस दर्ज है।

Related posts

न्यूयार्क, सैन फ्रांसिस्को एवं लंदन से, यूपी में निवेश हेतु 04 लाख 07 हजार करोड़ रूपए के एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित

Sayeed Pathan

ठगी के लिए अपने ही जिस्म का करता था सौदा, साइबर क्राइम का ये तरीका जानकर दंग रह जाएंगे आप

Sayeed Pathan

विधान सभा में शोक प्रस्ताव: मुलायम सिंह यादव के निधन से भारतीय राजनीति के एक संघर्षशील युग का अन्त हो गया : मुख्यमंत्री योगी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!