Advertisement
बस्ती

आईजी रेन्ज बस्ती ने महिला सम्बंधित अपराधों पर रोकथाम हेतु, बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को किया निर्देशित

बस्ती। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती राजेश डी मोदक ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्बंधित अपराधों पर रोकथाम हेतु बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से समस्त थाना प्रभारियों / थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत परिक्षेत्र के जनपदों में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थानों की एण्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया जाये तथा उपस्थित सभी महिलाओं/ बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया जाये।

उन्होनें निर्देशित किया कि सभी बालिकाओ/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने / शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जाये। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों / शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी जाये तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाए।

Advertisement

आईजी रेन्ज द्वारा समस्त एंटी रोमियो टीम के प्रभारियों को निर्देशित किया कि महिला सम्बंधित गम्भीर अपराधों में उनकी टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को हर सम्भव न्याय दिलाएगी।

उन्होनें उपरोक्त के सम्बंध में समस्त पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से निर्देशित किया कि उपरोक्त के सम्बंध में प्रत्येक दिन की गई कार्यवाही का फोटो / वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से परिक्षेत्रीय कार्यालय की सोशल मीडिया सेल को उपलब्ध कराएंगे।

Advertisement

Related posts

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बनकटी के नेतृत्व में – हर घर तिरंगा फहराने के लिए निकली बाईक जागरूकता रैली, लोगों को किया गया जागरूक

Sayeed Pathan

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बनकटी का त्रय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Sayeed Pathan

बस्ती : 18 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महाकुंभ – हरीश द्विवेदी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!