Advertisement
संतकबीरनगर

उ.प्र.सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बालूशासन में हुआ स्वागत, श्री निषाद ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए योजनाओं की दी जानकारी

संत कबीर नगर ।  संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री, मत्स्य उ0प्र0 सरकार का पशुबाजार, बालूशासन में भभ्य स्वागत किया गया, ये स्वागत समारोह बालूशासन के प्रधान प्रतिनिधि पिंटू राय के नेतृत्व में रखा गया था ।

पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता को सम्बोधित करते हुए मत्स्य मंत्री ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मत्स्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े मुछुआ समुदाय के लोगों एवं आम जनमानस को मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन एवं बिक्री हेतु 1.50 लाख का किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है तथा 5 लाख का मछुआ दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। उन्होंने एफ.पी.ओ. एवं बायोफ्लास्क के निर्माण पर अधिक जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अति पिछड़े एवं गरीब लोगों तक पहुंचाये जाने के लिये सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध एवं दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा जो भी योजनायें संचालित हैं, वह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

स्वागत समारोह को सांसद प्रवीण निषाद, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी सहित निषाद पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया साथ ही 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का आवाहन करते हुए संकल्प लिया ।

Advertisement

       इस अवसर पर मा0 सांसद प्रवीण निषाद, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, सहायक निदेशक मत्स्य डा0 पुष्पारानी तिवारी, मत्स्य निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण एवं निषाद पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

युवती से दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के मामले में वाँछित बाल अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

सीसीटीएनएस प्रगति ड्रैशबोर्ड में माह अक्टूबर में जनपद को संतकबीरनगर को मिला जोन में प्रथम स्थान

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पत्रकारों के समक्ष गिनाई सरकार की उपलब्धियां:: जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!