Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन पाताल” के तहत, पुलिस मुठभेड़ 06 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 ईको कार, 01 ऑल्टो कार, 01 ई-रिक्शा व अवैध असलहा/कारतूस बरामद

सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में ऑपरेशन पाताल के तहत थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ 06 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं, कब्जे से चोरी की 02 ईको कार, 01 ऑल्टो कार, 01 ई-रिक्शा व अवैध असलहा/कारतूस बरामद किया गया है ।

Advertisement

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31-05-2022 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर शहरी पुलिया घसौती रोड़ से 06 शातिर वाहन चोरो को बाद पुलिस मुठभेड़ बिना नम्बर की ऑल्टो कार, 01 ई-रिक्शा नं0 यूपी 11 एटी-8477, 01 ईको कार नं0 यूपी 11 सीडी-9478, 01 ईको कार नं0 एचआर 51 एपी-4059 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 296/22 धारा 379 भादवि थाना देवबन्द, स0पुर), 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 02 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामपुर मनिहारान पर मु0अ0सं0 183/22 धारा 420/307/467/468/472/411/414 भादवि, मु0अ0सं0 184/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 185/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 186/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 187/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुये अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-रोहन पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मौ0 बंजारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
2-सुशील पुत्र सौराज निवासी मौ0 बंजारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
3-जावेद पुत्र शरीफ निवासी मौ0 बंजारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
4-मांगेराम पुत्र बनवारी लाल निवासी मौ0 बंजारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
5-फैसल पुत्र शमीम निवासी मौ0 काजी मारुफ थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
6-मोनु पुत्र राजपाल निवासी शेरपुर थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।

Advertisement

बरामदगी का विवरणः-
1-एक अदद बिना नम्बर की ऑल्टो कार।
2-एक अदद ई-रिक्शा नं0 यूपी 11 एटी-8477।
3-एक अदद ईको कार नं0 यूपी 11 सीडी-9478।
4-एक अदद ईको कार नं0 एचआर 51 एपी-4059 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 296/22 धारा 379 भादवि थाना देवबन्द, स0पुर)।
5-02 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 02 नाजायज चाकू।

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमने दिनांक 30-04-2022 को खानकाह थाना क्षेत्र देवबन्द से एक ईको कार नं0 एचआर 51 एपी-4059 चोरी की थी। जिसका इंजन गेयर बाक्सा निकलवाकर दूसरी गाड़ी में लगवा दिया था और आज हम बरामदा गाड़ी को बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़े गये तथा बताया कि हमने जो गाड़िया व ई-रिक्शा अलग-अलग स्थानों से चोरी की हैं, वह हमने पकड़े गये हमारे साथी फैसल उपरोक्त व मोनू उपरोक्त को बेची थी। हम सभी मिलकर गाड़ियों के इंजन व चेचिस नम्बर धोखा देने की नियत से एक दूसरी गाड़ी में बदलकर इनके फर्जी कागजात तैयार कर बेच देते हैं। बरामदा गाड़ी व ई-रिक्शा के बारे में जानकारी की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ जारी हैं।

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1- विशाल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
2-उ0नि0 विकास चारण, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
3-उ0नि0 महेशचन्द, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
4-का0 1910 कपिल, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
5-का0 193 महबूब अली, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
6-का0 1927 पारुल, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
7-का0चा0 722 अजय तोमर, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।

Advertisement

Related posts

जनपद संत कबीर नगर पुलिस द्वारा,गुरुवार को किए गए सराहनीय कार्य

Sayeed Pathan

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sayeed Pathan

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी के विरोध में नारेबाजी, महिला सपा नेता सहित कई हिरासत में

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!