Advertisement
उतर प्रदेश

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी के विरोध में नारेबाजी, महिला सपा नेता सहित कई हिरासत में

मथुरा के वृंदावन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिल के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की नेता डॉ. साधना सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

रविवार को पर्यटक सुविधा केंद्र से मुख्यमंत्री योगी का काफिला जब कुंभ मेला स्थल की ओर निकला था। तभी चैतन्य विहार कॉलोनी की ओर जाने वाले पुल के पास सपा नेता साधना सिंह महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोर-जोर से नारे लगाते हुए काफिले की ओर दौड़ीं।

Advertisement

वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। महिला सभा की सपा नेता ने काले रंग का सूट पहना था। इस बीच पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सपा नेता डॉ साधना सिंह सहित सीमा करण, शबाना खान, शाइस्ता आदि को हिरासत में लिया है।

 

Advertisement

Related posts

दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व रु0 50,000/- के अर्थदण्ड की मिली सज़ा

Sayeed Pathan

कोरोना पॉज़िटिव का परिवार पहुँचा भुखमरी के कगार पर,,मूकदर्शक बने जन प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के लोग

Sayeed Pathan

25000 होमगार्ड जवानों का एक वर्ष के लिये पुलिस विभाग में पुनर्समायोजन:- होमगार्ड राज्य मंत्री

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!