संतकबीरनगर

फिसड्डी साबित हो रहा है सम्पूर्ण समाधान दिवस, 88 मामलों में सिर्फ 10 मामलों का निस्तारण, प्रभारी डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को दिया ये सख्त निर्देश

  •  प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
  • फरियादियों की संतुष्टि एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य- प्रभारी डीएम।

संत कबीर नगर । खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने, एक ही समस्या को बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।

तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। प्रभारी जिलाधिकारी ने अवशेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई योगेश्वर सिंह उप जिलाधिकारी मेहदावल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील मेंहदावल में कुल 42 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा 75 लाभार्थियों को घरौनी का भी वितरण किया गया।
कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बरीष भदौरिया द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। तहसील धनघटा में कुल 12 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अंतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

Related posts

आयुक्त एवं आई.जी. ने त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Sayeed Pathan

सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम ठोका में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, सचिव ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर किया निस्तारण

Sayeed Pathan

नाथनगर ब्लॉक प्रमुख द्विगपाल पाल के द्वारा, निःशुक्ल कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण और ट्राई साइकिल का किया गया वितरण

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!