Advertisement
संतकबीरनगर

विधायक सदर और डीएम व एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, विधायक ने कहा जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है

  • जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता-मा0 विधायक।
  • अधिकारीगण अपनी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई करना सुनिश्चित करें-डीएम।

संत कबीर नगर ।  विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार की उपस्थिति में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने फरियादियों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल अथवा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित विधायक सदर अंकुर राज तिवारी नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

Advertisement

संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन के दौरान एक मामले में ग्राम बालू शासन के रहने वाले हरि प्रकाश राय ने जिलाधिकारी तथा मा0 विधायक के समक्ष प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराया कि उनके तथा उनके परिवार वालों का नाम खतौनी बदलते समय दर्ज होने से छूट गया है जिस पर उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने राजस्व निरीक्षक कार्यालय राजेश चौधरी तथा हल्का लेखपाल अतुल त्रिपाठी को तत्काल त्रुटि सुधारने के लिए निर्देशित किया जिस पर कार्रवाई करते हुए आवेदक हरि प्रकाश राय को त्रुटि सुधार कर खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई गई। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रकार हो रही त्वरित कार्रवाई की सराहना किया।

Advertisement

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।

Advertisement

एक अन्य आवेदक/फरियादी महेशधर द्विवेदी पुत्र स्व0 सुरेन्द्रधर द्विवेदी निवासी दुघरा के द्वारा ग्राम दुघरा तहसील खलीलाबाद में मृतक की विरासत खतौनी में न आने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया और तत्काल राजस्व निरीक्षक निजामुद्दीन खान द्वारा विरासत खतौनी में दर्ज करवाते हुए आवेदक को खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित समस्त राजस्व निरीक्षक तथा लेखपालों को यह निर्देशित किया कि वरासत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, वरासत आवेदन प्राप्त होने पर तय समय सीमा के भीतर वरासत करें तथा आवेदक को सूचित भी करें।

Advertisement

खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 09 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 34 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/ थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने स्वंय आगे आकर दिव्यांग एडवोकेट प्रभात से प्रार्थना पत्र प्राप्त करते हुए मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से मामलें का निस्तारण कराया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरुद्ध कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, तहसीलदार शेख आलम गीर, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल यदुनाथ त्रिपाठी, जयशंकर यादव ,रामप्रताप सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। तहसील धनघटा में कुल 48 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये। इस अवसर उप जिलाधिकारी डॉ0 रवीन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, तहसीलदार धनघटा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील मेंहदावल में कुल 33 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

अल्पसंख्यक बच्चों की के.वाई.सी.पूर्ण करें विद्यालय, अन्यथा प्रबंधक/ प्रधानाचार्यों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही-:तन्मय पांडेय

Sayeed Pathan

जिला पंचायत वार्ड 11 से सदस्य पद के प्रत्यासी मोहम्मद मोइज़ ने, परसा कला सहित कई गांवों का किया भ्रमण, मतदाताओं से मांगा समर्थन

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर में आज 05 लोग मिले कोरोना पॉज़िटिव

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!