Advertisement
संतकबीरनगर

पराली न जलाने के प्रति प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगो को किया जाए जागरूक-डीएम

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में जनपद में पराली जलाने से रोकने, उचित प्रबंधन हेतु एक अति आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गए कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवम विकास विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, लेखपाल, रोजगार सेवक के माध्यम से प्रत्येक गांव मे पराली जलाने से हानि, नहीं जलाने से लाभ, निर्धारित दण्ड की जनकारी देते हुए जागरूक किया जाए, किसानो को पराली को सड़ाने हेतु कृषि विभाग बायोडिकॉम्पोजर का वितरण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम प्रधान गणों की बैठक करते हुए सुनिश्चित किया जाए कि किसी ग्राम मे पराली नहीं जले।

Advertisement

जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में छात्रों को जागरूक करते हुए उनके माध्यम से ग्रामीणों मे पराली जलाने से हानि की जानकारी देते हुए अपने गांव मे पराली जलाने की घटना रोकने में सहयोग दें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से निराश्रित गो आश्रय स्थलों में पराली पहुँचवाए।

उप जिलाधिकारी अपने तहसील में पुलिस, कृषि, विकास विभाग के सहयोग से पराली जलाने की घटना को शून्य करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि गांव स्तर पर गस्त करके पराली जलाने की घटना को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए।

Advertisement

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, तहसीलदार मेंहदावल/खलीलाबाद/धनघटा, उप कृषि निदेशक लोकेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी नलकूप खण्ड लालचन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

मिशन शक्ति अभियान (फेज-04):: महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/बालिकाओं को संतकबीरनगर पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरुक

Sayeed Pathan

SANTKABIR NAGAR: सूचना कार्यालय में तैनात बड़े बाबू रत्नेश चौधरी की हृदय गति रुकने से मौत, अधिकारियों पत्रकारों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई

Sayeed Pathan

SANTKABIR NAGAR: दिव्यांग मतदाताओं एवं 85 वर्ष से उपर के मतदाताओं को, पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!