Advertisement
अपराधGonda/गोंडा

गोण्डा पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रेमिका ने सहयोगी से मिलकर प्रेमी की की थी हत्या, दो गिरफ्तार

गोण्डा । गोण्डा जनपद के थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हत्या कर शव को छुपाने की घटना का खुलासा जनपद पुलिस ने किया है साथ ही , 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं ।

दिनांक 10.11.2022 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत रामसमुझ के बाग में एक लडके का शव प्राप्त हुआ था। मृतक सुनील कुमार की मां श्रीमती कुसमा देवी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर प्र0नि0 थाना धानेपुर को निर्देशित किया गया था।

Advertisement

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पतारसी-सुरागरसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों-01. आशीष, 02. पूनम को आनन्द चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक सुनील कुमार व पूनम के बीच काफी दिनों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। समाज में बदनामी के चलते पूनम मृतक सुनील कुमार से पीछा छुड़ाना चाह रही थी लेकिन मृतक द्वारा लगातार पूनम को परेशान किया जा रहा था।

Advertisement

इसलिए योजनाबद्ध तरीके से उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा दिनांक 07.11.2022 को अपने साथी अभियुक्त विकास उर्फ आकाश के साथ मृतक सुनील कुमार को हुनमानगढ़ी मंदिर मेहनौन निकट नहर पुलिया पर बुलाकर सूनसान जगह बंजारनडीह के पास गलादबा कर हत्या कर दी गयी थी और शव को वही गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था।

दो दिन बाद दिनांक 09.11.2022 की रात्रि उक्त अभियुक्तों द्वारा बोलेरो से मृतक के शव को गन्ने के खेत से उठाकर कालीमाता के स्थान से कुछ दूर बगीचे में लाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का प्रयास किया गया था परन्तु समय अधिक हो जाने के कारण शव को वही बगीचे में छोड कर फरार हो गए थे। फरार अभियुक्त विकास उर्फ आकाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. आशीष पुत्र रामसुन्दर नि0 ग्राम सहजौरा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. पूनम पत्नी सन्तोष कश्यप नि0 निवासिनी ग्राम सहजौरा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-283/22, धारा 302,201 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

Advertisement

बरामदगी-
01. 01 अदद मोबाइल।
02. 1400/- नगद।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता थाना धानेपुर मय टीम।

Advertisement

Related posts

बस्ती : अज्ञात कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवती की मौत

Sayeed Pathan

रामगोपाल हत्याकांड में वांछित 20,000 ₹ का इनमियाँ अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

नाबालिग को बहका-फुसला कर भगा ले जाने वाला पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!