Advertisement
संतकबीरनगर

विधायक मेंहदावल, डीएम व एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, विधायक ने कहा जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता

  • अधिकारीगण अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई करें-डीएम।
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय से करें निस्तारण सभी थानाध्यक्ष-एसपी

संत कबीर नगर ।  विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र की उपस्थिति मे मेंहदावल तहसील के अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल धर्मसिंहवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने फरियादियों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

Advertisement

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित  विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।

Advertisement

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित समस्त राजस्व निरीक्षक तथा लेखपालों को यह निर्देशित किया कि वरासत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, वरासत आवेदन प्राप्त होने पर तय समय सीमा के भीतर वरासत करें तथा आवेदक को सूचित भी करें।

Advertisement

मेंहदावल तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 86 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें।

Advertisement

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।

Advertisement

तहसील खलीलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक प्रकरण में आवेदक देवता प्रसाद पुत्र रामनिवास ग्राम सरौली चहारुम द्वारा मृतक रामनरेश की वरासत के बाद खतौनी में न आने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल अपर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया तथा वरासत खतौनी में दर्ज करवाते हुए आवेदक को खतौनी उपलब्ध कराई गई तथा एक अन्य प्रकरण में आवेदक रामउग्रह पुत्र बुद्धू की बरसात के बाद खतौनी में नाम न आने के संबंध में प्रार्थना पत्र पर तत्काल मौके पर अपर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित नाम दर्ज करने का आदेश दिया गया तथा आदेश वरासत खतौनी में दर्ज करवाते हुए आवेदक को खतौनी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजय त्रिपाठी, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे। तहसील खलीलाबाद में कुल 51 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील धनघटा में कुल 30 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

कोविड19::बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल

Sayeed Pathan

नगर पालिका परिषद ख़लीलाबाद से फिर दो पूर्व चेयरमैन होंगे आमने सामने, दोनों में कौन हैं विकास के लायक मूल्यांकन जरूर करिए

Sayeed Pathan

बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ चले अभियान में 474 लोगों से 106300 रुपये वसूल किया गया जुर्माना

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!