Advertisement
टॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आर

दिल्ली : MCD चुनाव में भाजपा की करारी हार, 134 सीटों पर AAP ने लहराया परचम- लेकिन केजरीवाल ने कहा पीएम मोदी के आशीर्वाद से करेंगे विकास

  • MCD चुनाव में जीत के बाद आप ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।

MCD में आप की जीत पर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए।

अब एक नजर नतीजों पर डाल लेते हैं…

Advertisement

संजय सिंह बोले- लोगों ने कट्‌टर ईमानदार को जिताया
पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल कट्‌टर ईमानदार हैं, लोगों ने ईमानदार को जिताया है। भाजपा के किले को ध्वस्त करने का काम केजरीवाल ने किया। भाजपा अभी भी कह रही है मेयर हमारा होगा, जबकि उनकी 20-25 सीटें कम हैं। भाजपा खोखा पार्टी है। दिल्ली का मेयर भी हमारा होगा। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी वालों 17 केंद्रीय मंत्री और 8 मुख्यमंत्री दिल्ली में लगाए, फिर भी जनता ने केजरीवाल को जिताया है। यह बहुत बड़ी जीत है।

वहीं, केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने इतिहास रचा है। दिल्ली से नई शुरुआत हुई है। बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। अब तक भाजपा कहती रही है कि केजरीवाल तो कांग्रेस को हराते हैं, लेकिन दिल्ली ने दिखा दिया कि भ्रष्टाचार का एक ही काल है। वह है केजरीवाल।

Advertisement

AAP के जश्न के फोटो…

जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

दिग्गजों के क्षेत्र में आप पिछड़ी
मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। आप के खाते में एक ही सीट आई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र में 3 वार्ड हैं। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अमानतुल्लाह के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

Advertisement
यह फोटो आप ऑफिस के बाहर का है। रुझानों में जीत मिलते ही कार्यकर्ता जमा हो गए।
यह फोटो आप ऑफिस के बाहर का है। रुझानों में जीत मिलते ही कार्यकर्ता जमा हो गए।

अब पूरी काउंटिंग को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं…

1. शुरुआत में कभी भाजपा, तो कभी आप आगे रही
सुबह 8 बजे जैसे ही शुरुआती रुझान आए, भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। फिर सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।

Advertisement

2. आप के दफ्तर में सुबह से हलचल, पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न
एग्जिट पोल में AAP की जीत के बाद बुधवार सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। ऑफिस को पीले और नीले गुब्बारों से सजाया गया। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था, पर जैसे ही रुझान आते रहे आप के दफ्तर में पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न का माहौल दिखा

Advertisement

Related posts

भारत-नेपाल तनाव के बीच नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात

Sayeed Pathan

ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, करोड़ो यात्रियों को मिलेगा इसका लाभ

Sayeed Pathan

कोरोना एलर्ट-मास्क को लेकर स्टैंडर्ड हुआ तय,,बाजार में बिकेंगे ये तीन मानकों पर खरे उतरे मास्क

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!