Advertisement
संतकबीरनगर

बखिरा पक्षी बिहार का होगा सौन्दरीयकरण: प्रोजेक्ट बना कर यथाशीघ्र कार्य योजना पर, कार्य प्रारम्भ करने का डीएम ने दिया निर्देश

  • डीएम की अध्यक्षता में बखिरा पक्षी बिहार के विकास से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर ।  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में बखिरा पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के संबंध में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद में बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु वन विभाग, सिचाई विभाग, विद्युत विभाग सहित सम्बंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर पक्षी बिहार को विकसित किये जाने सम्बंधी सम्भावनाओं पर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये।

Advertisement

जिलाधिकारी ने वन प्रभागीय अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर को पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण का प्रोजेक्ट बना कर यथाशीघ्र कार्य योजना पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता सिचाई को निर्देशित किया कि बखिरा झील के सौन्दर्यीकरण हेतु मौके का सर्वे कर आवश्यकतानुसार चारों तरफ बांध बनाया जाए जिससे झील में बाहरी नालों से पानी का अवागमन बंद हो सकें। उन्होंने कहा कि बंधे का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया जाए कि किनारें पर सड़क भी बनाई जा सकें। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि बन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर बखिरा झील के सौन्दर्यीकरण हेतु विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर से सम्बंधित पोल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत दिव्यरंजन, अधिशाषी अभियन्ता सिचाई विजय कुमार, अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड, सहायक अभियन्ता पीडब्लूडी, तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण

Sayeed Pathan

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2020 का मतदान

Sayeed Pathan

यातायात माह के अन्तर्गत मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को दी गई, यातायात नियमों की जानकारी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!