Advertisement
संतकबीरनगर

सम्पूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की संतुष्टि एवं शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य-: एसपी

  • धनघटा में एसपी, खलीलाबाद में सीडीओ एवं मेहदावल में एएसपी ने सुनी फरियादिंयों की शिकायतें।

सईद पठान संपादक
संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें। तहसील धनघटा में कुल 11 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अंतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, तहसीलदार सहित सम्बंधित राजस्व कर्मी एवं लेखपाल उपस्थित रहें।

Advertisement

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।

Advertisement

तहसील खलीलाबाद में कुल 45 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

श्रीराम फाइनेंस के शाखा प्रबंधक व मुख्य प्रबंधक समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ उपभोक्ता आयोग फैसला, साठ दिनों के भीतर दो लाख 19 हजार 620, आठ प्रतिशत ब्याज के साथ उपभोक्ता को करें वापस

Sayeed Pathan

सदर विधायक का मना जन्मदिन, लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाइयां

Sayeed Pathan

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा, जिले के मदरसों का किया गया निरीक्षण, कहा दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा से छात्र-छात्राओं का होगा सर्वांगीण विकास

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!