अन्य

डीएम व एसपी ने एसडीएम सदर द्वारा रचित ‘‘हम कबीर की वाणी हैं’’ सीडी किया जारी

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा ऐतिहासिक मगहर महोत्सव को लोकप्रिय तथा जन सहभागिता बढ़ाने हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर में मगहर महोत्सव 2023 के थीम सांग ‘‘हम कबीर की वाणी हैं’’ की सीडी आधिकारिक रूप से जारी की गई। इस थीम सांग के गीतकार संत कबीर नगर जिले के सदर तहसील खलीलाबाद के उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी हैं तथा इस गीत को स्वरबद्ध तथा संगीतमय कमलेश उपाध्याय ’हरिपुरी’ ने बनाया है।

Advertisement

उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा रचित इस गीत पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सुखद आश्चर्य व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा की उपजिलाधिकारी सदर जैसे व्यस्ततम पद पर रहने के बाद भी उनके द्वारा इस उत्कृष्ट गीत की रचना की है जिससे अन्य अधिकारियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस गीत को सुरमई संगीत देने वाले कमलेश उपाध्याय ’हरिपुरी’ मुंबई के प्रख्यात भजन तथा गज़ल गायक हैं जिनका कार्यक्रम मगहर महोत्सव के द्वितीय दिन का प्रमुख आकर्षण है। ‘‘हम कबीर की वाणी हैं’’ सीडी को जारी करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले की जनता से मगहर महोत्सव को सफल बनाने तथा महोत्सव आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में पधारने, कलाकारों का मनोबल बढ़ाने तथा संत कबीर दास के विचारों से प्रेरणा लेने का आवाहन किया है।

Advertisement

Related posts

बंगाल के बाद अब यूपी के हिन्दू खतरे में, पूर्व IAS का ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना

Sayeed Pathan

कार्रवाई का खौफ ऐसा कि शहर में लोग खुद ही तोडऩे लगे अतिक्रमण..

Sayeed Pathan

जानिए-आधीरात में कुशीनगर के SDM को महिला मित्र से क्यों करनी पड़ी शादी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!