Advertisement
अपराधउत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

अश्वनी सिंह हत्याकांड में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर।

दिनाँक 31.10.2019 की रात्रि लगभग 8.45 बजे थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेहिया खुर्द बुजुर्ग के अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र श्रीराम सिंह उम्र करीब 26 वर्ष की उसी के घर की छत पर उसी गांव के 1- देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रामचन्द्र सिंह 2- विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह 3- श्रीमती संजू सिंह पत्नी देवेन्द्र सिंह द्वारा पीछे से सिर पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी । मृतक के पिता रामसिंह पुत्र स्व0 नन्दु सिंह निवासी नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 757 / 19 धारा 302 भादवि बनाम 1- देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रामचन्द्र सिंह 2-विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह 3- श्रीमती संजू सिंह पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासीगण नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।

Advertisement

जिसमे आज दिनांक 02.11.2019 को समय 11.55 बजे घटना से संबंधित नामित मुख्य अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह व सहअभियुक्ता श्रीमती संजू सिंह पत्नी देवेन्द्र सिंह को नेहिया खुर्द गांव से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया* ।
पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर * ब्रजेश सिंह* के मार्गदर्शन मे अपर पुलिस अधीक्षक *असित श्रीवास्तव* के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद * आनन्द कुमार पाण्डेय* के पर्यवेक्षण मे वरिष्ठ उ0नि0 * सुभाष मौर्या* थाना कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 757 / 19 धारा 302 भादवि मे वांछित नामजद अभियुक्त 1- विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह 2- श्रीमती संजू सिंह पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासीगण नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 02.11.2019 को समय 11.55 बजे थाना क्षेत्र कोतवाली खलीलाबाद के अन्तर्गत नेहिया खुर्द गांव से गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.10.2019 को समय करीब 20.45 बजे रात्रि को आपसी रंजिश को लेकर अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र श्रीराम सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की सिर पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी । जिसके क्रम मे आज दिनांक 02.11.2019 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह व सहअभियुक्ता श्रीमती संजू सिंह पत्नी देवेन्द्र सिंह को नेहिया खुर्द गांव से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । तथा अन्य 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है ।

Advertisement

Related posts

लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले, 02 शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sayeed Pathan

अनचाहा गर्भ ठहर जाए तो करवाएं सुरक्षित गर्भपात

Sayeed Pathan

नाराज होकर घर से चली गई कांशीराम आवास निवासी युवती को बरामद कर, चौकी प्रभारी प्रतिभा सिंह ने परिजनों को किया सुपुर्द

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!