Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आरब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

निर्भया केस के चारो आरोपी को, पुण्य कमाने का मिल सकता है मौका

निर्भया केस : अंगदान कर सकते हैं चारों दोषी, मरने से पहले पुण्य कमाने का मौका..

*नई दिल्ली। निर्भया कांड (NIrbhaya Case) को अंजाम देने वाले चारों अपराधियों को अब मौत का डर सताने लगा है। जैसे-जैसे उनकी फांसी की तारीख तय होने की संभावना बढ़ रही है, वैसे ही दोषियों की जीने की चाहत दम तोड़ने लगी है..

Advertisement

ऐसे में मरने से पहले वे अपने पाप कर्मों की सजा को कम करना चाहते हैं। तभी वे फांसी पर लटकाए जाने से पहले अंगदान (Human Organ Donation) कर सकते हैं। इसके लिए एक संस्था ने तिहाड़ जेल (Tihar Jail) प्रशासन से संपर्क किया है।

निर्भया केस (Accused) के चारों दोषी अक्षय, विनय, पवन और मुकेश अंगदान कर सकते हैं। इसके लिए एक संस्था ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर इन सबसे मिलने की अनुमति मांगी है। पत्र में लिखा गया है कि निर्भया के दोषियों के लिए ये अंतिम मौका होगा जब वो फांसी पर चढ़ने से पहले मानवता के लिए गुप्त अंगदान करें। इससे जरूरतमंद लोगों की मदद हो सकेगी।

Advertisement

संस्था का कहना है कि ऋषि दधीचि की परंपरा के तहत दोषियों को गुप्त अंगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल जेल भेजा जाएगा। इसमें एक डॉक्टर,एक धर्म गुरु, एक मनोचिकित्सक, एक अधिवक्ता और देहदान या अंगदान कराने वाली संस्था का प्रतिनिधि शामिल होगा। बताया जाता है कि जेल प्रशासन ने संस्था का प्रस्ताव मानते हुए पत्र को स्वीकार कर लिया है। दोषियों के रवैये को देखते हुए गुप्त अंगदान की संभावना ज्यादा है। हालांकि अंतिम फैसला चारों अपराधियों की इच्छा पर ही निर्भर करेगा।

 Represent By-Balram Gangwani

Advertisement

Related posts

खुशखबरी-एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, अब यहां मिलेगा 569.50 रुपए में

Sayeed Pathan

जांच में झूठी निकली कोटेदार के विरुद्ध शिकायत, या दबाव में थे शिकायतकर्ता !

Sayeed Pathan

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों ने बताया जमानत होने के बाद भी रिहाई नहीं आई

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!