Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आर

800 करोड़ का सालाना बजट…किसी बड़े आदमी को सजा हुई क्या, जवाबदेही कैसे तय हो; आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट कर CBI पर उठाए सवाल

बता दें कि अपने करियर के दौरान अभी तक रिकॉर्ड 53 तबादले देख चुके अशोक खेमका 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सवाल उठाते हुए अशोक खेमका ने ट्वीट किया था कि राज्य स्तरीय आयोजन करने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। इसी आयोजन पर कितना पैसा खर्च हुआ, यही पता लगा लें तो भ्रष्टाचार का पता लग जाएगा। अशोक खेमका अभी अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्राहलय विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं।

अशोक खेमका इससे पहले मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी), मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) लोकपाल और लोकायुक्तों की भूमिका पर भी सवाल उठा चुके हैं। अपने एक ट्वीट में खेमका ने कहा था कि “संवैधानिक संस्थाओं से भ्रष्ट लोगों की कंपकंपी छूटनी चाहिए। इस संस्थाओं में सेवानिवृत्त लोगों को आसीन कर इन्हें दायित्वहीन क्यों किया जा रहा है?”

Advertisement

अशोक खेमका हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह गुरुग्राम में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीन सौदे से जुड़ी जांच के कारण सुर्खियों में रहे हैं। कहा जाता है कि अशोक खेमका जिस भी विभाग में जाते हैं, वहां अपनी सख्ती और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये के चलते उनके अभी तक 53 ट्रांसफर हो चुके हैं।

बता दें कि सीबीआई देश की केन्द्रीय जांच एजेंसी है, जो घरेलू स्तर पर भ्रष्टाचार, बैंक घोटाले, विशेष आपराधिक मामले और प्रत्यर्पण संबंधी मामलों की जांच करती है। जिसका सालाना बजट 802 करोड़ रुपए है। बीते बजट में सीबीआई के बजट में 4 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी।

Advertisement

 

Source -jansatta

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

मुम्बई , दिल्ली, यूपी के बाद अब बिहार में भी मेट्रो रेल, जानिए कहां कितने होंगे मेट्रो स्टेशन

Sayeed Pathan

केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर, एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के वक्त फिसला, प्लेन दो टुकड़ों में बंटा; दोनों पायलटों की मौत

Sayeed Pathan

जिला बदर अपराधी एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!