Advertisement
लेखक के विचारसंतकबीरनगर

Santkabir Nagar: भाजपा महिला मोर्चा ने, 400 के पार के लक्ष्य के लिए भरी हुंकार

संत कबीर नगर। लोक सभा की संगठनात्मक बैठक, जिला कार्यालय पर बुधवार को महिला मोर्चा भाजपा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी संत कबीर नगर संध्या त्रिपाठी ने जय श्री राम नारे के साथ महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को एकजुट होकर के एक लक्ष्य के साथ अबकी बार 400 पर के साथ घर-घर जाकर हर महिलाओं को हर बहनों को हर भाइयों को जागरूक करना है।

और यह बताना है कि हर ऐतिहासिक काम हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है। 370 धारा हो या तलाक का मामला हो आज मुस्लिम वर्ग की महिलाएं भी बहुत ही खुश है कि मोदी सरकार में हमको इतनी आजादी मिली है, जो हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी।

Advertisement

सभी ने एकजुट होकर के जय भाजपा तय भाजपा का नारा लगाया और राम मंदिर के निर्माण से बहुत ही खुश है महिलाएं कि हमारे उत्तर प्रदेश में राम जी विराजमान हो गए हमारा भारत एक गौरवशाली देश है जहां विभिन्न जाति धर्म के लोग एक साथ रहते हैं और एक दूसरे का ध्यान भी रखते हैं। यही हमारी संस्कृति की धरोहर है कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला त्रिपाठी जी ,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा पांडे, गिरिजा यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवम नगर अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव मौजूद रही सभी ने संकल्प लिया कि हम लोग जन जन तक पहुंचकर प्रचार प्रसार करेंगे।

Advertisement

Related posts

संतकबीरनगर के राजस्व विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया ये गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच के लिए दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Sayeed Pathan

सड़क सुरक्षा पखवारा:: सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को डीएम औए एसपी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Sayeed Pathan

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चला धनघटा पुलिस का अभियान, 05 कुंतल लहन नष्ट कर दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!