Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी जनपद

यातायात जागरूकता माह में वाहन चालकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो की जानकारी के साथ,वसूला गया 74लाख 61 हजार रुपए,7089 वाहनों का किया गया ई-चालान

बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक बाराबकीं के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.11.2019 से 30.11.2019 तक जनपद में यातायात माह के दृष्टिगत वाहन चेकिंग, वाहन चालकों को जागरूक करना, स्कूल/ कालेजों में छात्र-छात्राओं को जागरूक करना, चौराहों आदि पर नुक्कड़ सभा कर सभी को जागरूक करना व वाहनो में रिफलेक्टर लगाना आदि कार्य को किया गया। जिसमें जनपद के समस्त थाना प्रभारी व टीएसआई बाराबंकी द्वारा किया गया। यातायात माह के दौरान बाराबंकी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहियों का विवरण निम्नवत है-
1- माह नवम्बर में कुल 7089 वाहनो का ई-चालान कर 74,60,900/-रूपये जुर्माना वसूला गया।
2- 116 स्कूलों में 22,992 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को जागरूक किया गया।
3- 15 नुक्कड़ नाटक कराये गये जिसमें 1500 व्यक्तियों ने भाग लिया।
4- 14 गोष्ठी कराकर यातायात के नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया गया।
5- 02 चित्रकला प्रतियोगिता में 65 बच्चों ने भाग लिया गया।
6- 80 छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
7- 30 स्थानों गोष्ठी कर पैदल यात्रियों को रोड क्रास करने के प्रति 1950 व्यक्तियों को जागरूक किया गया।
8- 1800 ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाये गये तथा जागरूक किया गया।
9- 2100 व्यक्तियों को वाहनो के रखरखाव हेतु जागरूक किया गया।
10- 1044 वाहन चालक/वाहन स्वामियों को हेड लाइट को सही तरीके से प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
11- 07 टैम्पो/टैक्सी स्टैण्डों पर गोष्ठी कर 395 वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
12- 02 स्थानीय मेलों में गोष्ठी कराकर लगभग 1000 व्यक्तियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
13- अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में दो पहिया वाहनों को हेल्मेट बटवायें गयें।

Advertisement

Related posts

कोविड-19 मामलों में होम आइसोलेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन्स

Sayeed Pathan

लाल गंज पुलिस के हत्थे चढ़ा,, अंतर्जनपदीय गांजा गिरोह,16 किलो गांजा बरामद

Sayeed Pathan

शहरी क्षेत्र के बेघरों को घर देने के लिए लगाएं कैम्प–जिलाधिकारी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!