दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शूमार पंकजा मुंडे ने पार्टी की कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। अपने पिता और भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर बीड में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने महराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में इस बात का ऐलान किया।
पंकजा मुंडे ने इस दौरान कहा कि वह अपने पिता के नाम पर मुंबई में ऑफिस बनाकर 26 जनवरी से मशाल लेकर पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगी।
पंकजा मंडे ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओ पर उनके खिलाफ साजिश का भी आरोप लगाया। इससे पहले बीड जिले में स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर पंकजा मुंडे ने रैली का आयोजन किया था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही पंकजा मुंडे ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बताया जा रहा है इसमें उनका साथ एक अन्य भाजपा नेता एकनाथ खड़से भी दे रहे हैं।
Represent
Balram Gangwani