Advertisement
दिल्ली एन सी आरराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में ये सांसद हो सकता है भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा, अमित शाह कई बार ले चुके हैं उनका नाम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव समाप्त होने के बाद अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल के शुरुआत में होने की संभावना है। कई राज्यों में अपनी सरकार बचाने में नाकाम रही भाजपा ने इस चुनाव के लिए अभी से अपनी कमर कस ली है।

इस चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा सांसद प्रवेश वर्मा को घोषित किया जा सकता है। इस बात के संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जुबान पर कई बार प्रवेश वर्मा का नाम आ चुका है।

Advertisement

गुरुवार को एक बार फिर से कडक़डड़ूमा में ईस्ट दिल्ली हब के शिलान्यास कार्यक्रम में दौरान अमित शाह ने प्रवेश वर्मा का नाम लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पांच साल के रिपोर्ट कार्ड पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दे डाली।

इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद गौतम गंभीर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में अमित शाह द्वारा प्रवेश वर्मा का नाम लिए जाने से प्रदेश बीजेपी नेताओं में बैचेनी बढ़ गई। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

Advertisement

Represent by Balram Gangwani

Advertisement

Related posts

बिहार चुनाव नतीजे LIVE: NDA 130 सीटों के साथ बहुमत के पार होने के रुझान, लेकिन अब तक सिर्फ 22% वोटों की गिनती हुई

Sayeed Pathan

भाजपा ने राहुल को दिया नसीहत,कहा अपना नाम रख ले जिन्ना

Sayeed Pathan

चीन छोड़कर भारत में आने वाली कंपनियों को,,विशेष पैकेज देगी योगी सरकार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!