Advertisement
अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी जनपद

72 घंटे पहले हुई हत्या का असंद्रा पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

बाराबंकी ।
वादी राजकुमार यादव पुत्र श्रीपाल यादव निवासी मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ने दिनांक 04.01.2020 को थाना असन्द्रा में लिखित तहरीर दी कि मेरा छोटा भाई कृष्ण कुमार उर्फ बब्लू उम्र 32 वर्ष गांव के पूरब कन्हई रावत के खेत में लगा ट्यूबेल पर मौजूद था। समय करीब 16.00 बजे शाम को मेरे ही गांव के जितेन्द्र तिवारी उर्फ मोनू पुत्र रामविलास तिवारी व पृथ्वीराज तिवारी पुत्र बाबूलाल तिवारी, गुड्डू रावत पुत्र पुत्तीलाल तथा राम दयाल पुत्र जगरुप निवासी दोहरिया मजरे मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ट्यूबेल पर आये मेरे भाई से मेरे ट्यूबेल से पानी चलाने की बात को लेकर उपरोक्त चारों लोग मेरे भाई को मार कर हत्या कर दी। उक्त के सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 03/2020 धारा 302/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का अनावरण करने एवं हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा  अमर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 06.01.2020 को थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 03/2020 धारा 302/506 भादवि0 की विवेचना में नामजद अभियुक्तगण 1. पृथ्वीराज तिवारी पुत्र बाबूलाल तिवारी निवासी मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. राम दयाल पुत्र जगरुप निवासी दोहरिया मजरे मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को समय 21.10 बजे देवीगंज चौराहा थाना असन्द्रा से 3. गुड्डू रावत पुत्र पुत्तीलाल रावत निवासी मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को समय 12.30 बजे गनी का पुलिया चौराहा थाना असन्द्रा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के निशांदेही पर घटनास्थल के पास से 01 अदद फावड़ा व 01 अदद डण्डा बरामद किया गया।

Advertisement

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. पृथ्वीराज तिवारी पुत्र बाबूलाल तिवारी निवासी मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
2. राम दयाल पुत्र जगरुप निवासी दोहरिया मजरे मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
3. गुड्डू रावत पुत्र पुत्तीलाल रावत निवासी मानपुर मकोहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
आज दिनांक 06.01.2020 को समय 21.10 बजे देवीगंज चौराहा व समय 12.30 बजे गनी का पुलिया चौराहा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

Advertisement

*बरामदगी-*
1. 01 अदद फावड़ा
2. 01 अदद डण्डा

*पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा अमर सिंह जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0  प्रकाश चन्द्र शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 मो0 माजिद फारुकी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 अनूप वर्मा, हे0का0 विनय कुमार सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
4. का0 जयनरायन, का0 विनेश चौहान थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
4. रि0का0 संदीप सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

Advertisement

Related posts

जालसाजी कर एटीएम कार्ड स्वैपिंग करने वाले गैंग के सरगना समेत, 04 अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

मारपीट के दौरान महिला पर तेजाब से हमला करने वाले आरोपी को, 7 वर्ष का कारावास और ₹5000 अर्थ दंड से किया गया दंडित

Sayeed Pathan

अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ चला अभियान, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!