Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

फूलन देवी के हत्यारे ने ठुकरा दिए थे दहेज के 10 करोड़ रुपए, जेल से बाहर आकर MLA की बेटी से की शादी.

भोपाल. देशभर में चर्चित बेहमई कांड में आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। 38 साल पहले यूपी के बेहमई गांव में दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने 20 लोगों की गोली मारकर सामूहिक हत्या कर दी थी। बेहमई कांड का फैसला आने की संभावना के बाद एक बार फिर से फूलन देवी का नाम सुर्खियों में है। फूलन देवी का कभी चंबल में खौफ था। फूल देवी का मध्यप्रदेश से भी संबंध रहा है। आज हम आपको फूल देवी के मध्यप्रदेश से जुड़े कुछ किस्से बता रहे हैं।

शेर सिंह राणा ने की थी फूलन देवी की हत्या

Advertisement

फूलन देवी की हत्या शेर सिंह राणा ने की थी। समाजवादी पार्टी की सांसद फूलन देवी 25 जुलाई 2001 को जब दिल्ली स्थिति अपने आवास से बाहर निकल रहीं थी तभी शेर सिंह राणा ने गोली मार कर फूलन देवी की हत्या कर दी थी। फूलन देवी की हत्या के बाद शेर सिंह राणा ने छतरपुर जिले के एक पूर्व विधायक की बेटी से विवाह किया था।

शेर सिंह राणा की शादी छतरपुर जिले के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा राणा से हुई है। ये शादी 20 फरवरी 2018 को उत्तराखंड के रुड़की में हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान शेर सिंह राणा को दहेज के तौर पर 10 करोड़ की खदान और 31 लाख रुपए दिए गए थे लेकिन शेर सिंह राणा ने दहेज लेने से इंकार कर दिया था। शेर सिंह राणा को फूल देवी की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावस की सजा सुनाई थी। जमानत में बाहर आने के बाद शेर सिंह राणा ने शादी की थी।

Advertisement

फूलन देवी ने भिंड में किया था आत्मसमर्पण

फूलन देवी ने 13 फरवरी 1983 को भिंड में सरेंडर किया था। जब फूलन देवी ने सरेंडर किया था तब मध्यप्रदेश के तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह मंच पर मौजूद थे। अर्जुन सिंह के सामने ही फूलन देवी ने आत्मसमर्पण कर चंबल और बीहड़ की दुनिया से अपना रिश्ता खत्म किया था।

Advertisement

इस घटना के बाद बैंडिट क्वीन कहलाने लगीं थी फूलन देवी

14 फरवरी 1981 को उत्तर प्रदेश कानपुर जिले के बेहमई गांव में एक हत्याकांड हुआ था। इस हत्या कांड को बेहमई कांड के नाम से भी जाना जाता है। फूलन देवी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेहमई कांड के बाद फूलन देवी चंबल की बैंडिट क्वीन के नाम से फेमस हुईं थीं। दरअसल, फूलन देवी के पिता की 40 बीघा जमीन पर उसके चाचा ने कब्जा कर लिया था। फूलन देवी ने जब चाचा से जमीन मांगी तो चाचा ने फूलन पर डकैती का मामला दर्ज करा दिया था। इस मामले में फूलन को जेल भी हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद वो डकैतों के संपर्क में आईं थी। चाचा से बदला लेने के लिए फूलन ने बेहमई के 20 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

Represent by Balram G

Advertisement

Related posts

अगर इस पोजीशन में निकाला PF तो होगा बड़ा नुकसान

Sayeed Pathan

संसद में नज़र आएंगे “रावण”!! पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में मची हलचल

Sayeed Pathan

यूपी पंचायत चुनाव- आरक्षण की मार से बचने के लिए ग्राम प्रधानों ने बनाया मास्टर प्लान, ये है गणित

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!