Advertisement
टॉप न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्या मध्यप्रदेश दोहराएगा 1967 है इतिहास ! जानिए 1957 से आज तक कि उलट फेर वारी राजनीति

भोपाल। मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया नए सिरे से प्रासंगिक हो गए हैं। राज्य में 1967 का इतिहास दोहराने की तैयारी हो रही है और अगर निशाना सटीक रहा तो अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तरह ही श्रीमंत कांग्रेस की बाजी पलटने में एक अहम किरदार साबित होंगे। जाहिर है कि फिर भाजपा के हर फैसले में उनका दखल बढ़ेगा।

राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को सोमवार को बहुमत साबित करने का पत्र लिखकर परीक्षा की कसौटी पर खड़ा कर दिया है। यह दिन कांग्रेस के साथ ही भाजपा के भविष्य के लिए भी सर्वाधिक अहम है। इस अहमियत को आधार देने में श्रीमंत की ही सबसे अहम भूमिका है। कांग्रेस में उनके समर्थक 22 विधायकों ने कमलनाथ सरकार गिराने की बुनियाद तैयार कर दी है।

Advertisement

समर्थकों के लिए खुलेगी नई राह

सिंधिया तो भाजपा में शामिल हो गए हैं, लेकिन अब उनके समर्थकों के लिए भी नई राह खुलेगी। निस्संदेह भाजपा को संजीवनी देने वाले अपने सहयोगियों को प्रतिष्ठित करने में वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। सिंधिया का दखल सिर्फ दल की राजनीति में ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकार के साथ ही नौकरशाही में भी उनके चहेतों को प्रतिष्ठित किया जाएगा। यही वजह है कि संगठन, सरकार और नौकरशाही के केंद्र में शिवराज सिंह चौहान की ही तरह सिंधिया भी आ गए हैं।

Advertisement

राजमाता ने 52 साल पहले गिराई थी कांग्रेस सरकार

मध्यप्रदेश और राजस्थान की राजनीति में इस परिवार का बोलबाला है। यह अजब संयोग है कि सिंधिया 18 वर्षो तक कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद भगवा ध्वज लहराने आए हैं, जबकि उनकी दादी राजमाता विजयराजे सिंधिया भी 1957 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर शिवपुरी से लोकसभा का चुनाव जीती थीं और बाद में वह जनसंघ में शामिल हो गई। जनसंघ के विधायकों के सहयोग से उन्होंने 1967 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की डीपी मिश्र सरकार को गिरा दिया था। उनके ही सहयोग से गोविंद नारायण सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इतिहास ने करवट ली और वही दृश्य पुन: उपस्थित हो गया। सिंधिया की दादी राजमाता का मध्यप्रदेश की सियासत में इतना जबर्दस्त दखल था कि उन्होंने कांग्रेस के किले को हिला दिया था।

Advertisement

कांग्रेस से भाजपा ने ले लिया पुराना बदला

कांग्रेसियों ने उनके पुत्र और 1971 में पहली बार गुना से सांसद बने माधवराव सिंधिया को ही अपना मोहरा बना लिया। वह राजमाता और जनसंघ से विद्रोह कर 1980 में कांग्रेस में शामिल हुए और जीवन पर्यत कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चुनाव में पराजित भी किया पर भाजपा ने ज्योतिरादित्य को अपने साथ जोड़कर 40 वर्षो बाद अपना बदला ले लिया। अब अपनी दादी की तरह ही श्रीमंत भी मास्टर स्ट्रोक चलाने के लिए तैयार हैं। यह ध्यान रहे कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे, ज्योतिरादित्य की सगी बुआ हैं और दोनों भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। यह भी एक सुखद संयोग है कि परिवार में चौतरफा भगवा फहराने की खुशी 40 वर्ष बाद मिली है।

Advertisement

चार दशक बाद परिवार से निकला सामूहिक स्वर

ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने का एलान होते ही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भावुक हो गई थीं। उन्होंने ट्वीट भी किया कि आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो आपके इस निर्णय पर जरूर गर्व करतीं। ज्योतिरादित्य ने राजमाताजी द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शो का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला किया है, जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं। वसुंधरा के ट्वीट को यशोधरा ने री-ट्वीट किया और सिंधिया ने आभार जताया था। विचारधारा के स्तर पर भी चार दशक बाद परिवार से एक सामूहिक स्वर निकला है।

Advertisement

 

साभार jnn

Advertisement

Related posts

मोदी राज में प्रियंका गांधी को जींस पहन बार में जाने का हक नहीं ? ‘तांडव’ विवाद पर बोलीं लेखिका शेफाली वैद्य

Sayeed Pathan

चीन के वुहान से लौटे कश्मीरी छात्र ने, पीएम मोदी से साझा किया अपना अनुभव

Sayeed Pathan

यूपी के इस जिले की महिलाओं को गाड़ी चलाना कम, हथियार चलाना ज्यादा पसंद है!

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!