Advertisement
महाराष्ट्रमुंबई

प्रवासी श्रमिकों को लेकर यूपी और महाराष्ट्र में तकरार,,राजठाकरे ने कहा यूपी से आने वाले श्रमिकों को महाराष्ट्र सरकार और पुलिस से लेनी होगी अनुमति

मुंबईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को नहीं रुचा, जिसमें योगी ने कहा है कि अन्य राज्य अब यूपी सरकार की अनुमति के बाद ही वहां के कार्यकर्ताओं को वापस बुलाएंगे। राज ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि अगर ऐसा है तो उत्तर प्रदेश से यहां आनेवाले कार्यकर्ताओं को भी हमसे, महाराष्ट्र सरकार से और यहां की पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी।

यूपी कार्यकर्ताओं का थाने में हो रजिस्‍ट्रेशन

Advertisement

राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को योगी आदित्यनाथ के इस बयान का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। भविष्य में जब प्रवासी महाराष्ट्र में प्रवेश करें, तो उनका पंजीकरण पुलिस थाने में किया जाना चाहिए। उनकी पहचान, उनका पूरा किया जाना चाहिए। ये सब चीजें मिलने के बाद ही उन्हें महाराष्ट्र में प्रवेश मिलना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को इन नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

श्रमिकों को सिर्फ गृह राज्य के रूप में होना चाहिए

Advertisement

अपने अगले ट्वीट में राज ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को मतदान का अधिकार सिर्फ गृह राज्य में होना चाहिए। कानूनन एक मतदाता एक ही जगह मतदान का अधिकार रख सकता है। इस तथ्य की जानकारी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी होनी चाहिए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के लिए माइग्रेशन कमीशन बनाने की घोषणा करते हुए कहा था कि कुछ राज्यों ने उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की। इसी वजह से उन्हें वहां से पलायन करना पड़ा है।

कांग्रेस ने बोला योगी पर हमला

Advertisement

योगी और राज ठाकरे के विवाद में कूदते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी जहां एक ओर प्रवासी श्रमिकों का पक्ष लिया है, वहीं योगी पर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक देश के नागरिक हैं। उन्हें देश में कहीं भी काम करने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए सावंत ने उन्हें अक्षम और हृदयहीन मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ के पास उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए दूरदृष्टि नहीं है, जिससे वहां के लोगों को पलायन करने की जरूरत ही न पड़े।

इस प्रकार की चर्चाएं होनी ही नहीं चाहिए

Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और प्रमुख उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह के अनुसार कोरोना संकट के दौरान इस प्रकार की चर्चाएँ केवल नहीं होंगी। किसी राज्य में काम करने के लिए जाने पर रोकटोक भारतीय सरकार में नहीं है। इस समय तो सभी को मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और श्रमिकों के हित में सोचना चाहिए।

 

Advertisement

स्रोत जेएनएन

Advertisement

Related posts

जनार्दन जाधव को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन परतूर,जालना,महाराष्ट्र का तहसील महासचिव मनोनीत किया गया

Sayeed Pathan

पत्रकारों की सुरक्षा पर सरकार करे गंभीरता पूर्वक विचार :- जाकीर हुसैन प्रदेश अध्यक्ष IJA

Sayeed Pathan

मुम्बई के वर्सोवा कब्रिस्तान में इरफान खान हुए सुपुर्दे खाक़

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!