Advertisement
दिल्ली एन सी आरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

COVID19::देश में 24 घंटे में आए 8392 नए मामले, 1 लाख 90 हजार के पार हुई कोरोना मरीज़ों की संख्या,5395 लोगों की हो चुकी है मौत

दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8392 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक दिन में 230 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 1,90,535 पहुंच चुकी है। कुल मौतें 5394 हुई हैं। वहीं, अब तक 91,819 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र में अब तक राज्य में 67655 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें से 36040 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 29329 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2286 लोगों की मौत हुई है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19844 कुल मामले हैं, जिसमें से 10893 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 8478 लोग ठीक हो चुके हैं। 473 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में 8089 मामलों में 2897 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 4842 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 350 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7823 पहुंच गई है। 213 लोगों की मौत हुई है। बिहार में 3815, चंडीगढ़ में 293, छत्तीसगढ़ में 498, गोवा में 70, हरियाणा में 2091 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 610 पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमण के चलते गुजरात भी काफी प्रभावित हुआ है। राज्य में अब तक 16779 मामले सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 1038 हो चुकी है। तमिलनाडु में 22333 कोरोना केस हैं। इसमें से 9403 सक्रिय मरीज हैं। अब तक राज्य में 173 की मौत हो चुकी है।

Advertisement

 

साभार livehindustan

Advertisement

Related posts

चीन-भारत के विदेश मंत्रालय के बीच बैठक,,तनाव कम करने पर राजी हुए दोनों देश

Sayeed Pathan

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा, आज आ सकते हैं दिल्ली

Sayeed Pathan

चीन सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान, चारधाम रोड प्रोजेक्ट के तहत दो लेन की सड़क बनाने को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मंजूरी

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!