Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़

अब ये लोग नहीं बन पाएंगे IPS, सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाई गई पदों की संख्या

केंद्र सरकार ने साफतौर पर कह दिया है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा यानी ‘आईपीएस’ में शामिल नहीं किया जाएगा। सरकार का ऐसा कोई विचार नहीं है और न ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव आया है। सिविल सेवा परीक्षा में आईपीएस की संख्या बढ़ाई गई है। राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नति के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्तियां करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

संसद के चालू सत्र में राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी ने यह सवाल पूछा था कि क्या देश में विशेषकर आंध्रप्रदेश, झारखंड व गुजरात में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की भारी कमी है। भारतीय पुलिस सेवा में सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों व राज्य पुलिस के अधिकारियों को शामिल करने में कोई कानूनी बाधा है। अगर ऐसा है तो इस कानूनी बाधा को दूर करने के लिए सरकार द्वारा क्या कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

क्या यह सच है कि सशस्त्र बल के कुछ अधिकारियों को इस संबंध में रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने में समस्या आ रही है। सरकार ने इन मुद्दों का समाधान करने के लिए क्या कार्रवाई करने का विचार बनाया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इस सवाल के जवाब में कहा, 01 जनवरी 2020 की स्थिति के अनुसार, आंध्रप्रदेश, झारखंड और गुजरात सहित देश में आईपीएस की अधिकृत संख्या 4982 है। मौजूदा समय में 4074 अधिकारी कार्यरत हैं। आंध्रप्रदेश, झारखंड और गुजरात में 115, 121 व 169 आईपीएस अधिकारी हैं।

Advertisement

राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों को आईपीएस में शामिल करने का ऐसा कोई प्रस्ताव इस मंत्रालय में नहीं है। तथापि, भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) नियमावली, 1955 के नियम 9 के उप नियम (1) के साथ पठित भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियमावली, 1954 के नियम 9 के उप नियम (1) के अंगर्तत वार्षिक आधार पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस में शामिल किया जाता है।

आईपीएस अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए आईपीएस (सीधी भर्ती) के बैच आकार को 88 से आगे बढ़ाकर सिविल सेवा परीक्षा 2005 में 103, सिविल सेवा परीक्षा 2008 में 130 और सिविल सेवा परीक्षा 2009 में 150 कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नति के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्तियां करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Advertisement

Related posts

Santkabir Nagar:: सेमरियावां ब्लॉक के सिसवां दाख़िली में पहुँचीं संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और विचारों ने, ग्रामीणों में भरा सकारात्मक प्रेरणा और जोश

Sayeed Pathan

लॉक डाउन के दौरान नहीं दिया वेतन तो, निजी नियोक्ताओं, कारखानों, उद्योगों के खिलाफ होगी कार्यवाही-:सुप्रीम कोर्ट

Sayeed Pathan

9 मिनट में घटना स्थल पर पहुँची पीआरवी,दो पक्षो में हो रहे विवाद को कराया शांत

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!