Advertisement
अन्य

कोरोना वायरस की चपेट में आए उपराष्ट्रपति, होम आइसोलेशन में पत्नी

नई दिल्ली
देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार सुबह ही जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं सामने आए हैं,

इसीलिए उन्हें एसिम्पटोमेटिक मरीज माना जा रहा है। उन्हें डॉक्टरों ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। वहीं उनकी पत्नी ऊषा नायडू की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

Advertisement

उपराष्ट्रपति के सचिवालय के वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि उनका आज यानी 29 सितंबर की सुबह रूटीन कोरोना टेस्ट हुआ। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उपराष्ट्रपति नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी ऊषा नायडू का भी कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि, ऊषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. फिर भी उपराष्ट्रपति की पत्नी एहतियातन होम आइसोलेशन में हैं।

संसद के मॉनसून सत्र में हुए थे शामिल
बता दें उपराषट्रपति वैंकेया नायडू हाल ही खत्म हुए संसद के मॉनसून सत्र में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 71 साल है। इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को ही फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया है। उन्होंने ‘कोविड काल के बाद का वैश्विक स्वास्थ्य’ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था।

Advertisement

खबर आ रही है कि देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार सुबह ही जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं सामने आए हैं, इसीलिएउन्हें एसिम्पटोमेटिक
मरीज माना जा रहा है। उन्हें डॉक्टरों ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। वहीं उनकी पत्नी ऊषा नायडू की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

उपराष्ट्रपति के सचिवालय के वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि उनका आज यानी 29 सितंबर की सुबह रूटीन कोरोना टेस्ट हुआ। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उपराष्ट्रपति नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी ऊषा नायडू का भी कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि, ऊषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. फिर भी उपराष्ट्रपति की पत्नी एहतियातन होम आइसोलेशन में हैं।

Advertisement

संसद के मॉनसून सत्र में हुए थे शामिल
बता दें उपराषट्रपति वैंकेया नायडू हाल ही खत्म हुए संसद के मॉनसून सत्र में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 71 साल है। इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को ही फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया है। उन्होंने ‘कोविड काल के बाद का वैश्विक स्वास्थ्य’ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था।

Advertisement

Related posts

ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, करोड़ो यात्रियों को मिलेगा इसका लाभ

Sayeed Pathan

तत्कालीन जिलापूर्ति अधिकारी/जिलाकृषि अधिकारी के वेतन/पेंशन से, नष्ट हुए खाद्यान/उर्वरक के मूल्य को न्यायालय में जमा कराएं डीएसओ:- जिला मजिस्ट्रेट

Sayeed Pathan

आज से समाप्त हो जाएगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, आधी रात के बाद खातों के संचालन पर लग जायेगी रोक

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!