Advertisement
अन्यउतर प्रदेश

आज से समाप्त हो जाएगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, आधी रात के बाद खातों के संचालन पर लग जायेगी रोक

लखनऊ. यूपी में 57,978 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर की आधी रात यानी आज से समाप्त हो रहा है. शुक्रवार की आधी रात से ग्राम प्रधानों के खाते पर रोक भी लगा दी जाएगी. प्रदेश भर के सभी ग्राम प्रधानों के खाता संचालन पर रोक लगने से उनके खातों में 6 हजार करोड़ रुपए पड़े रह गए हैं. इस बात की पुष्टि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने की हैं. प्रधान इस राशि का प्रयोग गांव के विकास कार्य में नहीं कर पाए. ज्यादातर ग्राम पंचायतों के खाते में 30 फीसदी से ज्यादा राशि बची हुई है.

ग्राम प्रधानों की जगह पर गावों में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को बतौर प्रशासक नियुक्त किया जाएगा. इस संबंध में पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने प्रदेश के सभी जिलधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार की आधी रात से ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाया जाए. बता दें कि ग्राम पंचायतों को यह राशि राज्य वित्त आयोग, पंद्रहवें वित्त आयोग के बजट से जारी किया गया था. इसका उद्देश्य गांवों में विकास कार्यों करवाने का था.।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पंचायत चुनाव 2020 मार्च में आयोजित किए जा सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है.

Advertisement

इस बार प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे. बता दें कि साल 2015 में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव एक साथ आयोजित किया गया था जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य- जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग-अलग आयोजित किए गए थे.

Advertisement

Related posts

संक्रामक रोगों के विस्तार को रोकेगा,ANM का ये टैबलेट

Sayeed Pathan

उत्तर प्रदेश अगले 05 वषों में बनेगा देश का औद्योगिक केन्द्र -पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

Sayeed Pathan

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रिहा, मजदूरों ने किया स्वागत

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!