Advertisement
पटनाराजनीति

ABP-CVoter :: ओपिनियन पोल: चिराग का नहीं चला जादू, एनडीए को मिल रही है 159 सीटें और अन्य को….…

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए ABP-CVoter ने ओपिनियन पोल (Opinion Poll) किया है। यह ओपिनिय पोल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मदतान से पहले किया गया है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए ओपिनियन पोल में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई वाला एनडीए (NDA) सबसे आगे नजर आ रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक- एनडीए के खाते में 135-159 सीट, महागठबंधन (Mahagathbandhan) के खाते में 77-98 सीट और एलजेपी (LJP) को 1-5 सीट मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। ओपिनियन पोल में चिराग पासवान का कोई खास ‘जादू’ चलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

सीमांचल में एनडीए के खाते में 11-15 सीटें
बिहार के सीमांचल की 24 सीटों में से नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए के खाते में 11 से 15 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन में सीमांचल से 8 से 11 सीटों के जाने के अनुमान है। जबकि एनडीए से अलग होकर बिहार चुनाव में कूदी लोक जनशक्ति पार्टी के हाथ सीमांचल में खाली रह सकते हैं। वहीं अन्य के खाते में 1-1 सीट जाने का अनुमान है।

Advertisement

सीमांचल में वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 28 प्रतिशत, महागठबंधन को 46 प्रतिशत, पासवान 4 प्रतिशत और अन्य को 22 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

अंग प्रदेश में एनडीए को भारी बढ़त, चिराग का खुल सकता है यहां खाता

Advertisement

अगर बात अंग प्रदेश की करें तो यहां की 27 विधानसभा सीटों में से एनडीए के पक्ष में सबसे ज्यादा सीटें जा सकती हैं। ABP C Voter Opinion Poll 2020 के मुताबिक, अंग प्रदेश की 27 सीटों में से एनडीए के खाते में 16 से 20 सीटें जा सकती हैं। जबकि महागठबंधन को यहां 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अंग प्रदेश में चिराग पासवान की पार्टी को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में भी यहां 0 से 1 सीट जाने का अनुमान है।

वोट प्रतिशत की बात करें तो नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए को 47 प्रतिशत, महागठबंधन को 29 प्रतिशत और पासवान को 4 फीसदी अंग प्रदेश में वोट मिल सकते हैं। जबकि यहां से अन्य के खाते में 20 प्रतिशत वोट जा सकता है।

Advertisement

SourceNBT

Related posts

भारतीय ओबीसी महागठबंधन के 30 दलों द्वारा INDIA समूह को समर्थन का ऐलान

Sayeed Pathan

यूपी विधानसभा चुनाव 2022–एक नहीं हो सकते दो समन्दर के किनारे::असदुद्दीन ओवैसी

Sayeed Pathan

एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से,उद्धव ठाकरे बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!