Advertisement
मुंबईमहाराष्ट्र

आम जनता के लिए जल्द हो सकता है मुंबई लोकल चलाने का ऐलान

मुंबई
भारतीय रेलवे आम जनता के लिए लोकल फिर शुरू करने को तैयार है। रेलवे का कहना है कि करीब 90 फीसद सेवाएं चलने लगी हैं, तो बची 10 फीसद चलाने में कोई समस्या नहीं है। इससे मुंबईकरों को नए साल में उम्मीद बन गई है कि जल्द ही लोकल ट्रेनों में सभी को सफर करने की अनुमति मिलेगी। हालांकि अक्टूबर के बाद से राज्य सरकार की ओर से रेलवे से इस संबंध में कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।

15 लाख यात्री रोज कर रहे सफर
फिलहाल रोज औसतन 15 लाख यात्री लोकल ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। रेलवे के एक आला अफसर के अनुसार, जब यात्री बढ़ेंगे, तब धीरे-धीरे सभी सर्विस बढ़ानी ही होंगी। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, समय का वर्गीकरण करने के बजाय रेलवे सभी ट्रेनों में पूरी क्षमता से यात्रियों को चलाने की अनुमति दे सकती है।

Advertisement

Related posts

इस वजह से महाराष्ट्र में गिर सकती है उद्धव ठाकरे की सरकार

Sayeed Pathan

केंद्र सरकार को मक्का और बाजरा की खरीद सीमा बढ़ानी चाहिए

Sayeed Pathan

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संदिग्धों की संख्या पहुंची 28, दिल्ली के LNJP अस्पताल में 12 सस्पेक्ट भर्ती

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!