Advertisement
संतकबीरनगर

गणतन्त्र दिवस पर संतकबीरनगर के यूपी–112 के 10 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

संतकबीरनगर । लॉक डाउन में प्रदेश के लोगों तक मदद पहुंचाने की बात हो या चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने की यूपी – 112 ने हर मौके पर मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाने काम किया है। जनपद संतकबीरनगर से पुलिस का मान बढ़ाने वाले यूपी – 112 के 10 कर्मियों को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए अपर पुलिस महानिदेशक यूपी – 112  असीम अरूण की ओर से सम्मानित किया जायेगा,
सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुंच कर जनमानस को मदद पहुंचाना यूपी – 112 का मुख्य उद्देश्य है। जनपद के थाना दुधारा क्षेत्र में संचालित पीआरवी संख्या 1486 ने रिस्पांस समय में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस पीआरवी के कमाण्डर क्रमशः मु0आ0 उपेन्द्र सिंह, मु0आ0 गिरीशचन्द्र शुक्ला, सबकमाण्डर आ0 विनोद भारती, आरक्षी रंजन राजभर, पायलट हो0गा0 बृजेश यादव, हो0गा0 लालू सिंह यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में संचालित दो पहिया पीआरवी संख्या 3303 ने रिस्पांस समय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इस पीआवी के कमाण्डर आ0 दीपक कुमार वर्मा, आरक्षी राजकिशोर पायलट हो0गा0 पंकज पाण्डेय एंव हो0गा0 संतराम* ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Advertisement

Related posts

8 वर्षीय उमैसा खातून और 11 वर्षीय सईदा खातून ने रखा पहला रोज़ा

Sayeed Pathan

विश्व थैलेसीमियां दिवस::क्या है थैलेसीमियां,,लक्षण सहित जानिए इससे ग्रसित होने के कारण और इससे बचने के उपाय

Sayeed Pathan

नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: संतकबीरनगर जनपद में योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!