Advertisement
अपराध

22 लाख रू0 कीमत की बरामद 298 पेटी अवैध शराब से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद

प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.04.2021 को थानाध्यक्ष हथिगवां उ0नि0 दूधनाथ यादव मय हमराह व उ0नि0 बृन्दावन राय सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज जोन प्रयागराज मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र हथिगवां के बलीपुर में स्थित राजेश सरोज के अर्धनिर्मित मकान से 298 पेटी भिन्न-भिन्न ब्राण्डों की अवैध अंग्रेजी/देसी शराब बरामद किया गया था तथा बरामद अवैध शराब के इस कारोबार में गुड्डू सिंह उर्फ संजय प्रताप सिंह पुत्र हरि सिंह नि0 बलीपुर थाना हथिगवां का नाम मुख्य रूप से आया था। इस सम्बन्ध में थाना हथिगवां पर

मु0अ0सं0 48/21 धारा 420, 467, 468, 471, 272, 273 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग गुड्डू सिंह, राजेश सरोज व कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

Advertisement

उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर लगातार अभियुक्तों के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 06.04.2021 को थाना हथिगवां के उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र के खिदिरपुर से *उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 01. कमलेश सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह नि0 अवतारपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ 02. राहुल यादव पुत्र श्याम सुन्दर सिंह यादव नि0 ताजपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़* को अवैध शराब के परिवहन में प्रयोग किये जाने वाले एक पिकअप वाहन नं0 यूपी 32 एपी 7907 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास निरन्तर जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

Advertisement

01. कमलेश सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह नि0 अवतारपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
02. राहुल यादव पुत्र श्याम सुन्दर सिंह यादव नि0 ताजपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी-

Advertisement

01. एक अदद पिकअप वाहन नं0 यूपी 32 एपी 7907 (अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त)।

पुलिस टीम- उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह मय हमराह थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।

Advertisement

Related posts

फतेहपुर में सड़क हादसा: दूध के टैंकर ने टैम्पो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Sayeed Pathan

बीस ग्राम अवैध स्मैक के साथ,हैदरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

तीन तलाक़ देने वाले पति को दरियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!